logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अमीरों की दुनिया में मैं तन्हा थी', एलन मस्क से रिश्ता तोड़ने वाली बेटी का दर्द

एलन मस्क की बेटी विवियन विल्सन ने बताया कि एक अरबपति पिता के साथ उनका बचपन बहुत अकेला और दुख भरा था। विवियन ने अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़कर अब अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

Elon Musk And Vivian Wilson, Photo Credit: Social Media

एलन मस्क और विवियन विल्सन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एलन मस्क की बेटी विवियन विल्सन ने अपनी जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। विवियन का कहना है कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी की बेटी होना कोई खुशी की बात नहीं थी बल्कि उनका बचपन बहुत ही 'अजीब' और 'अकेलेपन' में बीता। उन्होंने साफ-साफ बताया कि एलन मस्क के साथ उनका रिश्ता कभी अच्छा नहीं रहा और वह उस अमीरी वाली दुनिया में खुद को बहुत तन्हा महसूस करती थीं।

 

विवियन का बचपन आम बच्चों जैसा नहीं था। उनकी पढ़ाई एलन मस्क के ऑफिस (SpaceX) के अंदर बने एक खास स्कूल में हुई। विवियन कहती हैं कि जब वह छोटी थीं और सड़क पर गरीब लोगों को देखती थीं, तो उन्हें बहुत बुरा लगता था। जब वह अपना दुख किसी को बताती थीं, तो लोग उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें 'नाटक करने वाली' कहते थे। उन्हें हमेशा ऐसा लगा कि वह अमीरों की एक अलग दुनिया में फंसी हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध का असर, कैसे कोल इंडिया का ई-ऑक्शन प्रीमियम 35% तक बढ़ा?

पैसे का घमंड

विवियन ने बताया कि बहुत ज्यादा पैसा होने से इंसान असली दुनिया को भूल जाता है। उन्होंने देखा कि कैसे अमीर लोग अपनी ही धुन में रहते हैं और उन्हें गरीबों की कोई फिक्र नहीं होती। विवियन को इस बात से डर लगता था कि पैसा और ताकत कैसे इंसान को लालची बना देते हैं। उनके मुताबिक, उनके आसपास के लोग सिर्फ पैसे और पावर के पीछे भागते थे, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था।

पिता से तोड़ा रिश्ता

विवियन और उनके पिता एलन मस्क के बीच की कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि 2022 में उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। विवियन ने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया और अपने नाम के आगे से 'मस्क' सरनेम हमेशा के लिए हटा दिया। उन्होंने साफ कह दिया कि अब एलन मस्क से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अब वह अपनी पहचान के लिए अपनी मां का सरनेम 'विल्सन' लगाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक कचरे का निपटारा नहीं किया तो रद्द होंगे लाइसेंस, नए नियम जानिए

बनाई नई पहचान

आज विवियन 21 साल की हैं और वह अपने पिता के पैसों पर नहीं, बल्कि अपनी मेहनत पर जी रही हैं। उन्होंने जापान में पढ़ाई की और अब वह एक मॉडल बन गई हैं। उन्होंने दुनिया को बहुत बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है। अब वह लॉस एंजिल्स में अपने दोस्तों के साथ रहती हैं और अपनी मां के बहुत करीब हैं। उनका कहना है कि वह अब अपने पिता की पहचान से दूर अपनी एक अलग जिंदगी जी रही हैं।


और पढ़ें