logo

ट्रेंडिंग:

वो 'चाइना गर्ल' जिसकी वजह से अमेरिका ने चीन पर लगाया टैरिफ

अमेरिका में फेंटानिल ड्रग्स आफत बनी हुई है। बता दें कि अमेरिका में ओवरडोज से होने वाली 70% से अधिक मौतों में फेंटानिल ड्रग्स शामिल है। इसे चाइना गर्ल भी कहा जाता है।

USA Fentanyl Drugs

फेंटानिल ड्रग्स, Photo Credit: freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही कई चौंकाने वाले फैसले लिए। अवैध प्रवासियों की घर वापसी से लेकर फेंटानिल ड्रग्स (Fentanyl) पर रोक लगाने में ट्रंप जुटे हुए हैं। दरअसल, फेंटानिल ड्रग्स अमेरिका के लिए आफत बन चुकी है। ऐसे में ट्रंप इससे निपटने के लिए जो चाहे वो करेंगे। इस ड्रग को अमेरिका में चाइना गर्ल कहा जाता है क्योंकि इन दवाओं को बनाने से जुड़े रसायनों में चीन सबसे आगे है। इसी को देखते हुए ट्रंप ने चीन पर 10 फीसदी का टैरिफ भी लागू कर दिया। ऐसे में क्या है यह बला जो अमेरिका का सिर दर्द बना हुआ है। 

 

अमेरिका में फेंटानिल संकट क्या है?

फेंटानिल एक अत्यधिक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड है, जो दर्द को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसकी अवैध तस्करी और दुरुपयोग के कारण अमेरिका में ओपिओइड संकट बढ़ गया है। दरअसल, यह नशा कई गुना अधिक खतरनाक होता है और अमेरिका में ओवरडोज से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण बन चुका है।बता दें कि अधिकतर अवैध फेंटानिल चीन और मैक्सिको से अमेरिका पहुंचता है, खासकर मैक्सिको-अमेरिका सीमा के जरिए इसकी तस्करी जमकर होती है। 

 

अवैध प्रवासियों को इससे कैसे जोड़ा जा रहा है?

दरअसल, कुछ अमेरिकी राजनेताओं का कहना है कि मैक्सिको से आने वाले अवैध प्रवासियों का ड्रग कार्टेल फेंटानिल तस्करी में रोल हैं। हालांकि, अधिकांश फेंटानिल तस्कर अमेरिकी नागरिक ही होते हैं, न कि अवैध प्रवासी। अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी (CBP) के आंकड़ों के अनुसार, 90% से अधिक फेंटानिल तस्करी अमेरिका के लीगल एंट्री प्वाइंट (legal entry points) से होती है, न कि अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले प्रवासियों के जरिए की जाती है। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कुछ रिपब्लिकन नेता हमेशा से बाइडन प्रशासन पर आरोप लगाते हैं कि उनकी प्रवासी नीतियां फेंटानिल संकट को बढ़ावा दे रही हैं। 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने चीन, मेक्सिको, कनाडा पर लगाया टैरिफ, भारत क्यों बाहर?


फेंटानिल का इस्तेमाल क्यों?

वैसे तो फेंटानिल का इस्तेमाल कैंसर और गंभीर दर्द के इलाज के लिए डॉक्टरों द्वारा किया जाता है और इसे इंजेक्शन, टैबलेट, स्प्रै या पैज के रूप में दिया जाता है। ऐसे में अवैध तस्कर इसे पाउडर, गोलियां या हेरोइन में मिलाकर बेचते हैं। बहुत ही कम मात्रा में भी इसका सेवन जानलेवा हो सकता है। अक्सर ड्रग तस्कर इसे अन्य नशे वाली दवाओं में मिलाकर बेचते हैं, जिससे लोग अनजाने में ओवरडोज का शिकार हो जाते हैं। 

 

फेंटानिल का खतरा

यह तेजी से नशे की लत लगाता है।
2 मिलीग्राम से भी कम मात्रा में मौत हो सकती है।
अमेरिका में ओवरडोज से होने वाली 70% से अधिक मौतों में फेंटानिल शामिल है।
सांस रुक सकती है, जिससे व्यक्ति की मिनटों में मौत हो सकती है।

अमेरिका में, 2021 में 106,000 से अधिक ड्रग ओवरडोज मौतें हुईं, जिनमें से 70,601 मौतें फेंटानिल से संबंधित थीं। 

फेंटानिल को 'चाइना गर्ल'  क्यों कहा जाता है?

फेंटानिल को चाइन गर्ल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दवाई के रसायन अक्सर चीन से अमेरिका और अन्य देशों में भेजे जाते है। इस वजह से इसे चाइना से जोड़कर देखा जाता है। 

बता दें कि इस ड्रग का पाउडर भी सफेद कलर का होता है जिसकी वजह से अमेरिका इसको चाइना व्हाइट भी कहता है। फेंटानिल का असर हीरोइन से भी ज्यादा पावरफुल है और ड्रग यूजर्स और डीलर्स आमतौर पर कोडवर्ड के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं ताकि पुलिस और कानूनी एजेंसियों को धोखा दे सकें। 

Related Topic:#Donald Trump#China

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap