logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच भीषण जंग, 11 की मौत; 39 घायल

हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच जंग थमती नहीं दिख रही है। इजरायल ने हिजबुल्लाह को पूरी तरह से तबाह करने की कसम खाई है। लगातार इजरायली सेना लेबनान में अपनी घुसपैठ बढ़ाती जा रही है।

Israel-Hezbollah War

हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच जंग। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच पिछले 2 मार्च से भीषण जंग जारी है। लेबनानी मीडिया के मुताबिक बिंत जबील शहर में हिजबुल्लाह के लड़ाकों और इजरायली सेना के बीच भयंकर युद्ध छिड़ा है। इजरायली सेना ने पूरे शहर को घेर रखा है। माना जाता है कि यह इलाका हिजबुल्लाह का गढ़ है। यहां आतंकी ऑपरेटर और बड़े पैमाने पर संगठन का बुनियादी ढांचा है। शहर के प्रवेश द्वारों पर इजरायली सेना ने भीषण बमबारी की है। इजरायल बिंत जबील शहर पर कब्जे की फिराक में है। 

 

उधर, हिजबुल्लाह ने भी इजरायली क्षेत्रों पर जवाबी हमला किया। इजरायल के किरयात शमोना क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन और रॉकेट देखने के बाद सायरन बजने लगे। उधर,गैलील प्रायद्वीप के उत्तरी शहर और आसपास के कस्बों में सायरन बजने की खबर है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान को मिला धोखा? पाकिस्तान में बातचीत की आड़ में बन रहा वेनेजुएला वाला प्लान

एक ही गांव में मासूम समेत चार की मौत

इजरायल की सेना ने रविवार को लेबनान के कफरहाता गांव पर हमला किया। यहां चार साल के एक मासूम बच्चे समेत 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं राजधानी बेरूत के जनाह इलाके पर बमबारी की गई। यहां चार लोगों की मौत हुई और 39 घायल हुए हैं। हालांकि इजरायल की सेना ने पहले ही गांव छोड़ने का आदेश दिया था।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को राजधानी बेरूत में फाइटर जेट की भारी आवाहाजी रिकॉर्ड की गई। शहर के कई इलाकों में हमले की आवाज सुनाई दी। बेरूत में अभी तक आठ हमलों की खबर है।

इजरायल को खोने पड़े 10 सैनिक

मार्च महीने से अब तक हिजबुल्लाह को 400 से अधिक लड़ाकों की मौत देखने पड़ी। वहीं इजरायल के 10 सैनिकों की जान गई है। युद्ध के कारण लेबनान में 10 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। इजरायल की सेना ने लेबनान के करीब 15 फीसद हिस्से को खाली करने का आदेश दिया है। वह 30 किमी क्षेत्र पर के सुरक्षा क्षेत्र पर कब्जा हासिल करना है।

 

यह भी पढ़ें: 'नेतन्याहू को 4,500 साल की जेल', क्या तुर्की के इस कदम से भिड़ जाएगा इजरायल?

 

28 फरवरी  को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पहला किया था। हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई गी थी। दो दिन बाद 2 मार्च को हिजबुल्लाह भी ईरान के साथ जंग में कूद गया। उत्तरी इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलों से बमबारी की। हमले अधिक बढ़ने पर इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर निर्णायक बमबारी शुरू की। सीजफायर में लेबनान को शामिल करने की ईरान की मांग के बावजूद इजरायल ने साफ कर दिया है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ उसकी जंग जारी रहेगी।

Related Topic:#Israel

और पढ़ें