logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, पहली बार किसी शख्स की मौत; अमेरिका में अलर्ट

वाशिंगटन में पहली बार एक व्यक्ति की बर्ड फ्लू (H5N5) से मौत हुई। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इससे आम लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

अमेरिका के वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की बर्ड फ्लू से मौत की खबर आई है। बर्ड फ्लू से किसी इंसान की मौत का यह पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इससे लोगों को अधिक खतरा नहीं है। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मरने वाला व्यक्ति एक बुजुर्ग था जिसे पहले से स्वास्थ्य संबंधी कई और समस्याएं थी। बर्ड फ्लू के H5N5 स्ट्रेन से इन्फेक्टेड होने के कारण उसका इलाज चल रहा था।  

 

बयान में यह भी कहा गया कि ऐसा लगता है कि वायरस के इस प्रकार से संक्रमित होने वाला पहला इंसान था। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि सिएटल से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रेज हार्बर काउंटी में रहने वाले इस व्यक्ति के घर के पीछे पालतू मुर्गियों का झुंड रहता था जो जंगली पक्षियों के संपर्क में आ गया था।

 

यह भी पढ़ें- कैसा होगा चीन का वह आइलैंड जहां परमाणु हमले का भी नहीं होगा असर? सामने आई डिटेल

अधिकारियों का बयान

हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बयान में कहा, 'लोगों के लिए खतरा कम है। जांच में किसी और व्यक्ति को ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ से संक्रमित नहीं पाया गया है।' अधिकारियों ने कहा है कि वे इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों पर नजर रखेंगे। उनका कहना है कि अभी तक इस वायरस से किसी और के संक्रमित होने का कोई सबूत नहीं है।

 

इस महीने की शुरुआत में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और प्रिवेंशन (CDCP) ने संक्रमण के बारे में एक बयान जारी करके कहा था कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे पता चले कि इस मामले की वजह से पब्लिक हेल्थ के लिए खतरा बढ़ गया है।  H5N5 को मनुष्यों के लिए H5N1 से अधिक बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा है।  

 

यह भी पढ़ें- कौन थे विंग कमांडर नमांश स्याल, जिनकी दुबई में तेजस क्रैश में हो गई मौत?

बर्ड फ्लू

बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है। इसका इंसानों में संक्रमण दुर्लभ माना जाता रहा है। ऐसा देखा गया है कि पिछले कुछ सालों में ये वायरस न सिर्फ इंसानों को संक्रमित कर रहा है बल्कि इसके कारण कई जगहों पर मौत के मामले भी सामने आए हैं।


और पढ़ें