logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका-ईरान जंग में पहले भारतीय की मौत, ओमान की खाड़ी में हुआ हमला

अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। भारतीय नागरिक की मौत की जानकारी ओमान के अधिकारियों ने दी है।

Indian killed in US Iran war

टैंकर में लगी आग। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध में अकेले ईरान में 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि इस युद्ध की वजह से एक भारतीय की जान चली गई है। भारतीय नागरिक की मौत की जानकारी ओमान के अधिकारियों ने दी है। 

 

ओमान ने सोमवार को बताया कि  'ओमान की खाड़ी' में एक तेल टैंकर जा रहा था, इसी टैंकर में भारतीय नागरिक सवार था। इस टैंकर पर एक ड्रोन बोट ने हमला किया था, जिसमें सवार भारतीय की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: 'US के कई एयरक्राफ्ट गिरे..', कुवैत के बयान से बढ़ी अमेरिका की टेंशन 

खबर की हुई पुष्टि

हालांकि, तेल टैंकर पर हमला किसने किया है, फिलहाल इसके बारे में पता नहीं चल सका है। ओमान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि यह हमला मस्कट के तट पर ओमान की खाड़ी में हुआ। बताया कि टैंकर की पहचान 'MKD VYOM' के तौर हुई है। न्यूज एजेंसी AP ने भी बताया है कि मरने वाला क्रू मेंबर भारतीय नागरिक है।

 

यह भी पढ़ें: आखिरकार चीन ने दिया बयान, ईरान-अमेरिका युद्ध पर क्या बोला ड्रैगन?

 

टैंकर के मैनेजर वी.शिप्स ने बताया कि जब जहाज ओमान के तट से निकल रहा था, तो उसमें सवार एक क्रू मेंबर की मौत हो गई।

एक मार्च की घटना

एक बयान में कहा, '1 मार्च को मस्कट के तट पर एक संदिग्ध प्रोजेक्टाइल से टकराने के बाद जहाज में धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। बहुत दुख के साथ हम कन्फर्म करते हैं कि घटना के समय इंजन रूम में मौजूद एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है।'


और पढ़ें