logo

ट्रेंडिंग:

66 साल की एक महिला ने दिया 10वें बच्चे को जन्म, बताया हेल्थ सीक्रेट

जर्मनी में 66 साल की उम्र में एक महिला ने 10वें बच्चे को जन्म दिया है। महिला का नाम एलेक्जेंड्रा हिल्डेब्रांट हैं। बच्चे का वजन 7 पाउंड और 13 औंस था।

Woman Gives Birth To 10th Child At 66

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

हाल ही में जर्मनी में एक महिला 10वें बच्चे की मां बनी है। महिला ने 66 साल की कम उम्र में बिना इन-वायरो फर्टिलाइजेशन (IVF) के नैचुरल तरीके से बच्चे को जन्म दिया है। महिला का नाम एलेक्जेंड्रा हिल्डेब्रांट हैं। उन्होंने 19 मार्च को शहर के चैरिटे अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के जरिए फिलिप नाम के बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 7 पाउंड और 13 औंस था।

 

हिल्डेब्रांट, बर्लिन में चेकपॉइंट चार्ली में वॉल म्यूजियम की मालिक और मैनेजर हैं। 50 साल की उम्र के बाद उनके 9 बच्चे हुए, जो सभी सी-सेक्शन के जरिए पैदा हुए थे। हिल्डेब्रांट ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू को बताया, 'एक बड़ा परिवार न केवल अच्छा होता है, बल्कि उससे बढ़कर होता है। यह बच्चों की उचित परवरिश के लिए महत्वपूर्ण होता है।'

 

यह भी पढ़ें: म्यांमार: लाशों का अंबार, इलाज के लिए हाहाकार, जुंटा के हमले नहीं रुके

हिल्डेब्रांट के 9 बच्चों के नाम

46 वर्षीय स्वेतलाना सबसे बड़ी हैं, उसके बाद 36 वर्षीय आर्टिओम, 12 वर्षीय जुड़वां एलिजाबेथ और मैक्सिमिलियन, 10 वर्षीय एलेक्जेंड्रा, 8 वर्षीय लियोपोल्ड, 7 वर्षीय अन्ना, 4 वर्षीय मारिया और 2 वर्षीय कैथरीना हैं।

 

क्या है सीक्रेट?

हिल्डेब्रांट की डॉ. वोल्फगैंग हेनरिक ने बताया कि उनकी गर्भावस्था काफी कॉम्प्लिकेटेड थी लेकिन फिर भी हिल्डेब्रांट ने गर्भावस्था को अच्छी तरह से संभाला। इतनी बड़ी उम्र में गर्भधारण करने के सीक्रेट के बारे में पूछे जाने पर हिल्डेब्रांट ने कहा कि वह एक एक्टिव जीवन जीती हैं और उन्होंने कभी भी गर्भनिरोधक गोली नहीं खाई। हिल्डेब्रांट ने कहा, 'मैं बहुत स्वस्थ भोजन करती हूं, नियमित रूप से एक घंटे स्वीम करती हूं, दो घंटे दौड़ती हूं, धूम्रपान या शराब नहीं पीती हूं और मैंने कभी गर्भनिरोधक नहीं लिया। हमें लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए!'

 

यह भी पढ़ें: 2 दशक का इंतजार खत्म, अमेरिकी कंपनी भारत में बनाएगी परमाणु रिएक्टर

पहले भी कई उम्रदराज महिलाओं ने बच्चे को दिया जन्म

यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला ने इतनी अधिक उम्र में बच्चे को जन्म दिया हो। नवंबर 2023 में, युगांडा की रहने वाली सफीना नामुकवाया ने 70 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, हालांकि उन्होंने आईवीएफ की मदद से बच्चों को जन्म दिया था। 

Related Topic:#Viral News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap