logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में गूगल की पूर्व अधिकारी को पति ने मारी गोली, मौत; बेटा भी घायल

अमेरिका के जॉर्जिया में गूगल की पूर्व इंजीनियर शीतल व्रजेन की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Sheetal Vrajen

शीतल व्रजेन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के कॉब काउंटी में स्मिर्ना इलाके में मंगलवार रात 57 साल की शीतल व्रजेन की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। शीतल गूगल में इंजीनियरिंग और ऑपरेशन्स विभाग की प्रमुख थीं। इस हमले में उनका 23 साल का बेटा जेसन व्रजेन भी गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने शीतल के 56 साल के पति किर्क बी व्रजेन को मौके से ही गिरफ्तार किया है।

 

मंगलवार रात 8 बजे पुलिस को गोली चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस जब घर पहुंची तो बाहर उन्हें शीतल का बेटा जेसन घायल हालत में मिला। जेसन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका ऑपरेशन हुआ। पुलिस घर के अंदर गई तो उन्हें शीतल व्रजेन का शव मिला। आरोपी किर्क बी व्रजेन ने पुलिस का कोई विरोध नहीं किया और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसे अभी कॉब काउंटी की जेल में रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैडम सो रही हैं, जगा नहीं सकते', बेनजीर भुट्टो का वह किस्सा, जो अब वायरल है

कौन से गंभीर केस दर्ज किए गए

पुलिस ने किर्क बी व्रजेन पर पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इसमें एक अन्य महिला की हत्या का मामला शामिल है। इसके अलावा अपनी पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला करने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही अपराध के दौरान गैर-कानूनी तरीके से बंदूक रखने के दो और मामले भी उन पर लगाए गए हैं। फिलहाल आरोपी को जमानत नहीं दी गई है और कानूनी नियमों के तहत इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

गोली लगने के बाद जेसन अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर की तरफ भागे थे। घायल हालात में एक पड़ोसी के घर पहुंचे लेकिन वहां दरवाजा नहीं खुल सका। इसके बाद वह दौड़कर दूसरे पड़ोसी के घर तक पहुंचे। उस घर के लोगों ने जेसन को तुरंत अंदर लिया और एम्बुलेंस के आने तक उनके जख्मों से बहता हुआ खून रोकने में मदद की। पड़ोसियों की इसी समय पर की गई मदद की वजह से जेसन की जान बचाई जा सकी।

शीतल व्रजेन का करियर

शीतल व्रजेन का पेशेवर करियर बहुत शानदार और प्रभावशाली रहा था। उन्होंने साल 1994 में जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की थी। उनके पास काम का 20 साल से भी ज्यादा का लंबा अनुभव था। गूगल में काम करने के अलावा उन्होंने गो टू फूड्स कंपनी में सीनियर डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

 

यह भी पढ़ें: आ रहा है गॉडजिला अल नीनो, इतना शोर क्यों मचा है? वजहें समझिए

 


और पढ़ें