logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हर दिन 140 महिलाओं का कत्ल, हत्यारे घरवाले, UN की रिपोर्ट चौंका देगी

अफ्रीकी देशों में महिलाएं उत्पीड़न का सबसे ज्यादा शिकार हुई हैं। UN की इस रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर हत्याओं में महिलाओं के पार्टनर ही शामिल रहे।

Crime against women

सबसे ज्यादा अत्याचार की शिकार महिलाएं घरों में हुई है। (इमेज क्रेडिट- www.unwomen.org, Fatma ElzahraaYassin)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आप सोचते हैं कि घर, महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह है तो आप बिलकुल गलत हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने महिलाओं की हत्या पर एक ऐसी रिपोर्ट जारी की है, जिसे पढ़कर आपकी सोच बदल जाएगी। साल 2023 में हर दिन कम से कम 140 महिलाओं की हत्या हुई, जिनके कातिल उनके करीबी ही थे।

साल 2023 में हर दिन करीब 140 महिला की हत्या हुई, इस हत्या में या तो उनके पार्टनर शामिल थे, या उनके रिश्तेदार। यूनाइटेड नेशनल विमेन एंड यूएन ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के हवाले से न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने लिखा है कि लिंग के आधार पर होने वाले ये अपराध पूरी दुनिया में हो रहे हैं, कोई भी जगह अपवाद नहीं है। आंकड़े पहले से सुधरे हैं लेकिन हिंसा थमी नहीं है।

'घर सबसे खतरनाक जगह'
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला और लड़कियां हर जगह हिंसा से जूझ रही हैं, घर उनके लिए सबसे खतरनाक जगहों में शामिल है। यूएन विमने की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर न्यारादजयी गुम्बोनजवांडा (Nyaradzayi Gumbonzvanda) ने कहा है कि महिलाओं को लेकर पूर्वाग्रह और सामाजिक रूढ़ियां, इन हत्याओं की पीछे असली गुनहगार हैं।

न्यारादजयी गुम्बोनजवांडा का कहना है कि ये हत्याएं, महिलाओं पर प्रभुत्व जामाने की कोशिश में हुई हैं। वे जिम्बाब्वे में महिला अधिकारों की वकालत करती हैं और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी रही हैं। उनका कहना है कि घरों में ही महिलाओं को आवाज उठाने पर रिश्तेदारों के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है।

'अफ्रीका में सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं'
रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका में पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा रही। साल 2023 में 21700 अफ्रीकी महिलाएं, इन उत्पीड़नों का शिकार हुई हैं। हर 100000 लोगों में 2.9 पीड़िताएं ऐसी रहीं, जिन्हें उनके घरवालों ने ही मारा। 

'पार्टनर ही उतार रहे मौत के घाट'
रिपोर्ट में तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया है। अमेरिका में 100000 पर 16 पीड़ित, ओसेनिया में 1.5, एशिया में 0.8 और यूरोप में 0.6 है। यूरोप और अमेरिकी देशों में महिलाओं की हत्या करने वाले उनके पति, पार्टनर या बॉयफ्रैंड ज्यादा रहे। 

'जिनसे दिल का रिश्ता, उन्होंने ही मार डाला'
महिलाएं, अपने घरों में ही ज्यादा असुरक्षित रहीं।  रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 60 प्रतिशत महिलाएं 2023 में महिलाओं की हत्या उन लोगों ने की, जिनकी उन महिलाओं के साथ अंतरंग रिश्ते थे। पुरुषों ने ही इनमें से 80 फीसदी मामलों में हत्या की। 


और पढ़ें