logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रियाद एयरपोर्ट पर फिर मिसाइल से हमला, कई घायल; सऊदी अरब ने जारी की एडवाइजरी

यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर फिर से हमला किया है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा है। कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

Riyadh Airport

हमलों की चपेट में रियाद एयरपोर्ट। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यमन के हूती विद्रोहियों ने एक हफ्ते में तीसरी बार सऊदी अरब के राजधानी रियाद स्थित एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। शनिवार की दोपहर किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज धमाका सुना गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने दोपहर लगभग 3 बजे हमला किया। दो दिन पहले भी इसी एयरपोर्ट पर हमला हुआ था। इसमें तीन लोगों की जान गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजे हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। अधिकांश सऊदी नागरिक बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है। 

 

ताजा घटनाक्रम के बाद कई एयरलाइंस किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर रही हैं। शनिवार को ही कुवैत एयरवेज ने रियाद आने-जाने वाली दोनों फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया। हमले के बाद सऊदी प्रशासन ने एयरपोर्ट बंद कर दिया है। किंग खालिद एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, 'कृपया हवाई अड्डे जाने से पहले सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करें और अपनी उड़ान के स्टेटस की जांच करें।'

 

यह भी पढ़ें: पहले प्रतिबंध लगाया, अब रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, पलट क्यों गए डोनाल्ड ट्रंप?

दो दिन पहले हुआ था बड़ा हमला

हूती विद्रोहियों ने बुधवार को किंग खालिद एयरपोर्ट पर सबसे घातक हमला किया था। इसमें एक सूडानी नागरिक की जान गई। बाद में सऊदी मीडिया ने हवाई अड्डे पर तैनात सऊदिया एयरलाइंस के कप्तान हमूद बिन अली अलकलथमी की मौत की भी पुष्टि की। मंगलवार को ही असिर प्रांत में स्थित आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया। हमले में दो महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

 

 

यमन में तीन मोर्चे पर छिड़ी जंग

यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित बलों के बीच भीषण जंग जारी है। शुक्रवार को यमन की सरकारी सेना ने 130 से अधिक ठिकानों को तबाह करने का दावा किया। मोचा, धुबाब और बाब-अल-मंडेब के पास भीषण जंग छिड़ी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी समर्थित बल हूती विद्रोहियों के सप्लाई रूट हमले कर रहे हैं और कार्पेट बॉम्बिंग की रणनीति अपनाई है।

 

यह भी पढ़ें: भरभराकर गिरीं इमारतें, जान बचाकर भागे लोग, पनामा में भूकंप से तबाही की तस्वीर

 

पिछले कई हफ्तों से सऊदी अरब के सैकड़ों फाइटर जेट अभियान में शामिल है। सऊदी अरब की रणनीति हवाई हमले करके यमन के सेना को बढ़त दिलाना है। उधर, हूती विद्रोही एयरपोर्ट और तेल संयंत्रों पर हमला करके सऊदी अरब पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रखी है। 

 


और पढ़ें