logo

ट्रेंडिंग:

नाक तोड़ी, जबड़े पर फ्रैक्चर; इमरान के सहयोगी पर क्या ARMY ने कराया हमला?

ब्रिटेन में इमरान खान के पूर्व सहयोगी पर हमले के बाद पाकिस्तान में सियासी पारा बढ़ गया है। इमरान खान की पार्टी का आरोप है कि शहजाद अकबर पर हमला सेना के खिलाफ बोलने के एक दिन बाद हुआ है।

Shehzad Akbar and Imran Khan.

शहजाद अकबर और इमरान खान। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पूर्व सलाहकार मिर्जा शहजाद अकबर पर यूनाइटेड किंगडम पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैम्ब्रिज स्थित उनके आवास पर बेरहमी से हमला किया गया। इसमें उनकी नाक और जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। मिर्जा शहजाद अकबर इमरान खान के पूर्व विशेष सहायक थे। हालांकि वह अप्रैल 2022 से निर्वासन में है। 

 

यह भी पढ़ें: कभी हुई उम्रकैद, अब बंपर स्वागत, क्या है बांग्लादेश के तारिक रहमान की कहानी?

अस्पताल में भर्ती इमरान के करीबी शहजाद

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चेहरे पर लगातार मुक्के मारने के कारण शहजाद अकबर के नाक और जबड़े में फ्रैक्चर आया है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। पीटीआई के मुताबिक अभी शहजाद अकबर अस्पताल में हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तो आर्मी के खिलाफ बोलने की मिली सजा!

मिर्जा शहजाद अकबर ने कुछ समय पहले पाकिस्तान में सैन्य तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई थी। उसके बाद ही उन पर यह जानलेवा हमला हुआ है। पीटीआई ने अपने बयान में भी इसी बात का जिक्र किया। सोशल मीडिया पर उसने लिखा, 'कुछ दिन पहले डीजीआईएसपीआर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने एक प्रेसवार्ता में बैरिस्टर शहजाद अकबर के बारे में कहा था कि 'मैं उनका चेहरा भी नहीं देखना चाहता।' कल शहजाद अकबर ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के सामने एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान के मार्शल लॉ के खिलाफ एक साहसिक भाषण दिया। आज सुबह कैम्ब्रिज स्थित उनके आवास के पास उन पर बेरहमी से हमला किया गया। 25-30 साल के हमलावर ने उनके चेहरे पर लगातार मुक्कों की बरसात की। इससे उनकी नाक और जबड़े में फ्रैक्चर हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती हैं।'

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, शेख हसीना की अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर लग गया बैन

दो साल पहले किया गया था एसिड अटैक

यह कोई पहली बार नहीं जब शहजाद अकबर पर जानलेवा हमला किया गया है। इससे पहले नवंबर 2023 में हर्टफोर्डशायर स्थित उनके आवास पर कुछ नकाबपोश हमलावरों ने उन पर तेजाब फेंका था।  इस मामले में उन्होंने ब्रिटेन की एक अदालत में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ केस भी दाखिल कर रखा है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर हमले का आरोप लगाया और ब्रिटेन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को कानूनी नोटिस भेजा। हालांकि पाकिस्तान इन आरोपों को झूठलाता रहा है।

शहजाद पर दबाव बना रहीं पाकिस्तान की एजेंसियां

शहजाद अकबर का आरोप है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां अल कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान के खिलाफ गवाही देन का दबाव बना रही हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की सरकार शहजाद अकबर के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी है। इस संदर्भ में कुछ समय पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ब्रिटिश उच्चायुक्त चैन मैरियट से भी मुलाकात की थी।  

Related Topic:#Imran khan

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap