logo

ट्रेंडिंग:

जेल में बंद इमरान खान हो सकते हैं अंधे! चली गई 85% आंखों की रोशनी?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम ने दावा किया है कि उनके पिता की आंखों की रोखनी महज 15 फीसदी ही बची है।

Imran khan vision

इमरान खान। Photo Credit (social media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी आंखों की रोशनी पूरी तरह से खो सकते हैं। इमरान के बेटे कासिम खान ने दावा किया है कि उनके पिता की आंखों की रोशनी बहुत कम हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के दौरान उन्हें लंबे समय तक बैरक में अकेले रखा गया और उन्हें मेडिकल उपचार देने में लापरवाही बरती गई।

 

इमरान खान 9 मई 2023 से ही रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद हैं। उनपर उपर भ्रष्टाचार के कथित आरोप हैं। इमरान के बेटे कासिम ने अपने पिता की तबियत को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हुई थी दुर्घटना में मौत, अब परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा

बेटे कासिम खान ने क्या कहा?

कासिम खान ने 'एक्स' पर लिखा, 'हमें बताया गया है कि मेरे पिता, इमरान खान की दाहिनी आंख की ज्यादातर रोशनी चली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ 15% नजर बची है। यह 922 दिनों तक अकेले कैद में रखने, मेडिकल लापरवाही और जेल में जान-बूझकर सही इलाज नहीं देने का नतीजा है।'

 

 

 

 

कासिम ने आगे जानकारी देते हुए बताया, 'इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सत्ता में बैठी शहबाज शरीफ सरकार, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और इस क्रूरता को बढ़ावा देने वाले कठपुतलियों की है। पिता की शारीरिक गिरावट उनके ऑर्डर, उनकी निगरानी और उनकी जिम्मेदारी में हो रही है। उन्होंने मेरे पिता को अकेले कैद में रखने के लिए जस्टिस सिस्टम को चालाकी से अपने हिसाब से बदला है।'

'जिम्मेदार लोगों को सजा मिले'

'मेरे भाई और मुझे अभी भी हमारे पिता को देखने के लिए वीजा देने से मना किया जा रहा है, जबकि उनकी सेहत बिगड़ रही है। इतिहास इस नाइंसाफी को दर्ज करेगा। हम मानवाधिकार निकायों, कानूनी संस्थाओं और लोकतांत्रिक देशों से गुजारिश करते हैं कि वे इस ज़ुल्म का सामना करें और यह पक्का करें कि जिम्मेदार लोगों को सजा मिले।'

 

यह भी पढ़ें: तुर्की की संसद में चले लात-घूंसे, समझिए क्या है पूरा मामला?

इमरान के वकील का बयान

वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वकील सलमान सफदर ने मंगलवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात की और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री की जेल की हालत की जानकारी देते हुए सात पेज की रिपोर्ट सौंपी।

 

डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सफदर ने इमरान खान के हवाले से कहा कि 'इलाज के बावजूद, उनकी दाहिनी आंख में सिर्फ 15% रोशनी बची है।'

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap