ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ गई है। भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ना रहने की जरुरत है। दूतावास ने भारतीयों को इजरायली प्रशासन और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। नागरिकों को अपने घर या कार्यस्थल के पास स्थित सुरक्षित शेल्टर और स्थानों की जानकारी रखने तथा उनके नजदीक रहने की सलाह दी गई है।
एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब इजराइल ने ईरान पर अपनी सुरक्षा के लिए हमला करने की घोषणा की है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने पूरे देश में विशेष और तात्कालिक आपातकाल लागू करने की जानकारी दी है। हमलों के दौरान कई इलाकों में सायरन बजाए गए और नागरिकों को मोबाइल अलर्ट के जरिए गंभीर खतरे की चेतावनी दी गई है। तेहरान में भी विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें: क्या मारे गए ईरान के राष्ट्रपति? इजरायली स्ट्राइक के बाद ईरानी मीडिया क्या बोला?
इजरायल में भारतीयों के लिए ट्रैवल अलर्ट
एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक इजरायल के भीतर सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। साथ ही स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: क्या है ऑपरेशन 'शील्ड ऑफ जूडा', इजरायल-USA ने ईरान में तबाही क्यों मचाई?
आपात स्थिति में एम्बेसी से तुरंत संपर्क करें
किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24x7 हेल्पलाइन के माध्यम से एम्बेसी से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
टेलीफोन: +972-54-7520711
ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in