logo

ट्रेंडिंग:

क्या मारे गए ईरान के राष्ट्रपति? इजरायली स्ट्राइक के बाद ईरानी मीडिया क्या बोला?

इजरायल ने शनिवार की सुबह ईरान के कई ठिकानों पर बमबारी की। यहां तक कि राष्ट्रपति भवन को भी निशाना बनाया गया।

Israel Air Strike

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

क्या मारे गए ईरान के राष्ट्रपति? इजरायली स्ट्राइक के बाद ईरानी मीडिया क्या बोला? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजरायल ने अपनी एयर स्ट्राइक में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को निशाना बनाया है। वहीं ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी ने राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक बताया है कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि ईरान के दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। 

ट्रंप की चेतावनी- हथियार डालें नहीं तो...

ईरान पर भीषण एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सरकार से हथियार डालने को कहा है। अपनी धमकी में ट्रंप ने कहा कि अगर हथियार डाल दिए तो तुम्हें पूरी सुरक्षा मिलेगी। अगर ऐसा नहीं किया तो मौत का सामना करना पड़ेगा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन हमलों का लक्ष्य ईरानी शासन को उखाड़ फेंकना है। ट्रंप ने ईरान की जनता से घरों में रहने की अपील की। उनका कहना है कि हर जगह बम गिरेंगे, ऐसे में घर पर ही सुरक्षित रहें। जब अमेरिका का काम पूरा हो जाएगा, तब आप अपनी सरकार पर कब्जा कर लेना।

 

यह भी पढ़ें: ईरान को मिटाने पर क्यों तुले डोनाल्ड ट्रंप? हमले के बाद बताया सीक्रेट प्लान

लेबनान ने ईरान हमलों से बनाई दूरी

ईरान पर हमले के साथ ही इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमला किया। इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री  नवाफ सलाम ने कहा है कि लेबनान किसी को भी देश को युद्ध में घसीटने नहीं देगा। 

 

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मैं सभी लेबनानी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे समझदारी और देशभक्ति से काम लें और लेबनान के हितों को किसी भी अन्य बात से ऊपर रखें। मैं दोहराता हूं कि हम किसी को भी देश को ऐसे दुस्साहस में घसीटने नहीं देंगे जो इसकी सुरक्षा और एकता को खतरे में डालता हो।'

 

यह भी पढ़ें: कब्रगाह बनेगा काबुल? अफगानिस्तान ने नहीं देखी थी ऐसी तबाही, पाकिस्तान पड़ा भारी

 

बता दें कि लेबनान की सरकार को चिंता सता रही है कि ईरान पर हमले के बाद हिजबुल्लाह इजरायल पर हमला कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इजरायल के साथ लेबनान युद्ध में उलझ सकता है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap