पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच छिड़ी खुली जंग में भीषण तबाही मची है। पाकिस्तान, तालिबान के शहरों को निशाना बनाकर हमले कर रहा है। अफगानिस्तान के कई शहर, पाकिस्तानी मिसाइलों की जद में आ गए हैं। पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में भीषण तबाही मचाई थी। दोनों देशों ने खुले जंग का एलान कर दिया है।
पाकिस्तान का कहना है कि वह आत्मरक्षा में ऐसा कर रहा है, वहीं अफगानिस्तान ने भी बदले की कार्रवाई करने का एलान किया है। पाकिस्तान का कहना है कि अब धैर्य की सीमा टूट गई है। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि 22 अफगान सैन्य ठिकानों पर हमले में 300 तालिबान अधिकारी और लड़ाके मारे गए, जबकि 12 पाकिस्तानी सैनिक शहीद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: 'शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर महान हैं...,' पाकिस्तान-अफगानिस्तान की जंग पर ट्रंप
कितना कामयाब रहा ऑपरेशन गजब लिल हक?
पाकिस्तान ने इस सैन्य ऑपरेशन को ऑपरेशन गजब लिल हक करार दिया है। अब तक 300 से ज्यादा अफगान-तालिबान लड़ाके मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान सरकार के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि 297 तालिबान लड़ाके मारे गए और 450 से अधिक घायल हुए। पाकिस्तान ने 89 तालिबान पोस्ट नष्ट किए, 18 पर कब्जा किया और 135 टैंक और बख्तरबंद वाहन तबाह किए।
अमेरिका का रुख क्या है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर से बेहतर रिश्ते हैं। उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़े। अमेरिकी सरकार ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का पक्ष लिया है और कहा है कि उन्हे आत्मरक्षा का अधिकार है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में क्या अमेरिका की जंग लड़ रहा पाकिस्तान? बगराम कनेक्शन जान लीजिए
नई जंग छिड़ी क्यों?
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग की शुरुआत पाकिस्तान ने की थी। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांत पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारा धैर्य खत्म हो गया। अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग में है।
घुटने टेकेगा अफगानिस्तान?
जैसे हालात बन रहे हैं, अफगानिस्तान सरकार को घुटने टेकने पड़ सकते हैं। चीन और अमेरिका के समर्थन वाले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। अफगानिस्तान का कहना है कि वह बातचीत और संवाद के जिए विवाद सुलझाना चाह रहा है।
यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद से एबटाबाद तक, पाकिस्तान के कई शहरों पर अफगानिस्तान का हमला
अभी कैसे हालात हैं?
अफगानिस्तान के जलालाबाद में दो जोरदार धमाके शनिवार को भी सुनाई पड़े हैं। एयरपोर्ट के पास एक धमाका हुआ है। पाकिस्तान का एक जेट, जलालाबाद पर मंडराता नजर आया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने हिंसा बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। ईरान, रूस और चीन ने संवाद और मध्यस्थता की पेशकश की है।