logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप के आते ही एक्शन शुरू, अमेरिका से निकाले जाएंगे 18 हजार भारतीय!

ट्रंप के शपथ लेते ही 18 हजार भारतीयों पर खतरा मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका से 18 हजार अवैध प्रवासियों की वापसी हो सकती है।

Trump administration illegal Indian migrants

अवैध भारतीय प्रवासी, Photo Credit: AI Generated Pic

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 18 हजार भारतीयों को वापस देश भेजा जाएगा। भारत सरकार वहां अवैध रूप से रह रहे अपने सभी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस लाने के लिए ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। दरअसल, अवैध नागरिकों के मुद्दे से भारतीयों को मिलने वाले H1B वीजा और स्टूडेंट वीजा पर असर पड़ सकता है जिसको देखते हुए भारत ट्रंप प्रशासन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। 

 

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (20 जनवरी, 2025) को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। पद संभालते ही उन्होंने अवैध प्रवासियों पर अपना फैसला भी सुना दिया जिसका असर अवैध भारतीय प्रवासियों पर भी पड़ेगा। 

 

क्या कहती है ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक 18 हजार भारतीय नागरिकों की पहचान की जा चुकी है, जिन्हें वापस भारत भेजा जाएगा। इसके अलावा न ही इनके पास अमेरिका की नागरिकता है और न ही सही दस्तावेज। बता दें कि अवैध घुसपैठ ट्रंप के लिए हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है।

 

राष्ट्रपति पद ग्रहण करते ही ट्रंप ने अपने बड़े कार्यकारी आदेशों में से एक अवैध घुसपैठ पर भी फैसला लिया। उन्होंने निर्देश दिए है कि अमेरिका में घुसपैठ को रोकने के लिए मैक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी लगेगी। इसके लिए बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम और तेजी से किया जाएगा। बीते दिन ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर नेशनल इमरजेंसी घोषित करेंगे। अवैध प्रवेश को तुरंत रोका जाएगा और उनका प्रशासन लाखों अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'रूस को बर्बाद कर रहे पुतिन', ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिका में अवैध रूप से कितने रह रहे भारतीय?

एक अनुमान है कि अमेरिका में लगभग 7.25 लाख भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं। पीयू रिसर्च सेंटर के 2022 के आकलन के मुताबिक, अमेरिका में कुल 10 करोड़ 10 लाख अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। ट्रंप के सत्ता में वापिस लौटने के बाद अमेरिका में रह रह अवैध प्रवासियों पर अब खतरा मंडरा रहा है। 

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों के रहने के मामले में भारत भी आगे है। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा डेटा बताता है कि साल 2024 में अवैध प्रवासियों में केवल 3 फीसदी भारतीय नागरिक थे। वहीं, मेक्सिको, वेनेजुएला और ग्वाटेमाला जैसे लैटिन अमेरिकी देशों के नागरिकों की संख्या इससे अधिक है। 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें