logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, भारतीय दूतावास ने प्रदर्शनों से दूर रहने की दी सलाह

फ्रांस और इटली में लगातार हो रहे उग्र प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों को प्रदर्शनों से दूर रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।

France Violence

फ्रांस हिंसा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूरोप के फ्रांस और इटली में इन दिनों सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। बढ़ती महंगाई, बदहाल सरकारी व्यवस्था से नाराजगी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर लोग सड़कों पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पेरिस स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया। भारत सरकार ने लोगों को सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। 

 

फ्रांस के कई बड़े शहरों में तो रात का कर्फ्यू तक लगाना पड़ा है। पेरिस, मार्सिले और ल्योन जैसे शहरों में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, आगजनी और पुलिस के साथ झड़पों की खबरें आई हैं। इसे देखते हुए दूतावास ने भारतीयों को किसी भी भीड़भाड़ या विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर न जाने और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही यात्रा संबंधी अपडेट लेने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें: नए हमले की तैयारी में US-इजरायल, ईरान ने दी भीषण जंग की चेतावनी

फ्रांस में क्यों हो रहा है बवाल?

फ्रांस में यह अशांति सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं है बल्कि इसका बड़ा असर शिक्षा क्षेत्र में भी दिख रहा है। हाई स्कूल के छात्र स्कूलों में फंड की कमी, स्टाफ की किल्लत और खराब सुविधाओं को लेकर सड़कों पर उतरे हैं।

छात्रों की मांग है कि सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाली क्लास को रोका जाए। साथ ही, वे यूनिवर्सिटी में दाखिले की कठिन प्रक्रिया का भी विरोध कर रहे हैं।

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हालात को काबू करने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। उपद्रव और हिंसा के मामले में करीब 2,500 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 174 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही 900 से अधिक लोगों पर कानूनी कार्रवाई चल रही है। पेरिस पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने संभावित प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका से दूरी या नई रणनीति? ईरान, रूस, भारत और UAE के हितों को समझिए

 

फ्रांस से पहले, इटली में भारतीय दूतावास ने भी अपने लोगों के लिए सतर्क रहने का नोटिस जारी किया था। वहां भी बढ़ती महंगाई और चरमराती सरकारी सुविधाओं के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।


पेरिस में भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया है। जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक +33 6 48 34 00 63 पर फोन कर सकते हैं या cons.paris@mea.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Related Topic:#International News

और पढ़ें