logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हलाल मीट न बेचने पर लंदन में बवाल, भारतीय रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार

लंदन में एक सिख मालिक का अपने भारतीय रेस्टोरेंट में 'हलाल' मीट बेचने से इनकार करने पर भारी बवाल मच गया है। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इसे बंद करने की मांग की। पुलिस ने मालिक को ही गिरफ्तार कर लिया।

London Indian Restaurant

लंदन का इंडियन रेस्टोरेंट, Photo Credit- X @TheBritPats

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लंदन के हैमरस्मिथ इलाके में स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर 13 नवंबर की रात सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने रेस्टोरेंट को बंद करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। दरअसल, 'सिंह्स डाइनिंग' नाम के इस रेस्टोरेंट के सिख मालिक हरमन सिंह कपूर ने अपने यहां हलाल मीट परोसने से साफ इनकार कर दिया है। रेस्टोरेंट के आगे मार्कर से एक बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है 'गर्व से गैर-हलाल'।

 

इस विरोध प्रदर्शन से ठीक कुछ घंटे पहले ही लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हरमन सिंह कपूर को उनके वेस्ट लंदन स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। रेस्तरां मालिक की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी खुशी को अकेले ही रेस्टोरेंट के बाहर जुटी हिंसक भीड़ का सामना करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: 'काश तुम मर जाओ..' कौन हैं जय पुरी जिनसे जेनसन हुआंग ने कही ये बात?

रेस्टोरेंट के बाहर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान रेस्टोरेंट के बाहर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। इसे संभालने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। प्रदर्शन में शामिल लोग फिलिस्तीन के झंडे लहराते हुए 'अल्लाहु अकबर', 'शर्म करो' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में माइक पर एक शख्स भीड़ से पूछता दिख रहा है कि इस रेस्टोरेंट का क्या किया जाए, जिस पर भीड़ 'इसे बंद करो' के नारे लगाती है।

 

इस विवाद में मशहूर ब्रिटिश ऐक्टर जॉन क्लीज रेस्टोरेंट मालिक के समर्थन में उतर आए हैं। क्लीज ने रेस्टोरेंट की सुरक्षा के लिए अपनी तरफ से प्राइवेट सिक्योरिटी तैनात किए हैं। हरमन की पत्नी खुशी ने रेस्टोरेंट की खिड़की पर एक पोस्टर लगाकर और वीडियो जारी कर जॉन क्लीज का शुक्रिया अदा किया। पोस्टर पर लिखा था कि जॉन क्लीज इस रेस्टोरेंट को बचाने के लिए पैसे दे रहे हैं, क्योंकि मेट्रोपॉलिटन पुलिस उनकी सुरक्षा नहीं कर रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट और विवाद

 

यह पूरा विवाद सिर्फ खाने की नीति तक सीमित नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी गर्माया हुआ है। हरमन सिंह कपूर पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्लाम और गाजा संघर्ष को लेकर विवादित पोस्ट किए। उन्होंने पोर्क और बेकन दिखाते हुए तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि बेकन पश्चिमी देशों को बचा सकता है।

 

दूसरी तरफ, कपूर का कहना है कि गैर-हलाल खाना बेचने के कारण उन्हें और उनके परिवार को सैकड़ों बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके रेस्टोरेंट की खिड़कियों पर अंडे फेंके गए। साथ ही बॉयकॉट की अपील के कारण उनके कारोबार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

पुलिस कार्रवाई पर हरमन का बयान

13 नवंबर को हुई अपनी गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करते हुए कपूर ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई दिनों से अपने परिवार और रेस्टोरेंट की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे थे लेकिन सुरक्षा देने के बजाय पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके परिवार को प्रदर्शनकारियों के सामने अकेला छोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में कॉपर वायर की वजह से ठप हुई उड़ानें, उसे कैसे ठीक करेगा FAA?

 

कपूर ने भावुक होते हुए कहा, 'किसी भी परिवार को डर के साये में नहीं जीना चाहिए और न ही किसी को इस बात पर धमकाया जाना चाहिए कि वह अपने रेस्टोरेंट में क्या बेचता है। हमें शांति से जीने और काम करने का अधिकार मिलना चाहिए।' वहीं, मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने इस मामले पर सफाई देते हुए बताया कि एक 54 साल के हरमन को 13 नवंबर को एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

Related Topic:#United Kingdom

और पढ़ें