logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न कैप्टन, न हमलावर, इराक में अमेरिकी टैंकर तबाह, ईरान के हमले में भारतीय की मौत

ईरान के हमलों में इराक के पास अमेरिकी नाव में सवार एक भारतीय की मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से 3 हिंदुस्तानी नाविक अब तक मारे जा चुके हैं।

Iran War

सेफ सी विष्णु। प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग में भारतीय नागरिकों की भी मौत हुई है। बुधवार रात इराक के बसरा के पास फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज पर सवार भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफ सी विष्णु' पर हमला हुआ, जिसमें तेल टैंकर बुरी तरह तबाह हो गया। 

तेल से लदा यह जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के साथ आगे बढ़ रहा था। हमले में जहाज पर सवार 16 भारतीय क्रू मेंबर्स में से एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। अन्य 15 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।

भारत के इराक स्थित दूतावास ने X पर इसकी जानकारी शेयर की है। भारतीय दूतावास अब इराकी अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने मारे गए नाविक के परिवार को गहरी संवेदना जाहिर की है। सरकार ने कहा है कि नाविकों की हर संभव मदद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'ईरान से जंग हम जीत चुके हैं', ट्रंप ने जैसे ही किया दावा, ईरान ने तबाही मचा दी

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग ने हादसे पर क्या कहा?

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग, मुंबई ने कहा, '11 मार्च 2026 को करीब 9 बजे रात में, तेल टैंकर सेफ सी विष्णु अल जुबैर पोर्ट के पास रुका था। तभी एक विस्फोटक से लदी सफेद रंग के एक बिना ड्राइवर वाली स्पीडबोट टकरा गई। यह टैंकर 48,000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम ले जा रहा था। इराक के बसरा के पास खोर अल जुबैर पोर्ट के पास शिप-टू-शिप कार्गो लोडिंग ऑपरेशन के दौरान यह धमाका हुआ।  डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग, मुंबई ने भी एक भारतीय नाविक की मौत की पुष्टि की है। 15 नागरिकों को बचाया गया है।'

 

 

ईरान ने किया था आत्मघाती हमला 

'सेफ सी विष्णु'  जब बसरा ऑयल टर्मिनल के पास डॉकिंग के लिए खड़ा था, तभी ईरान की तरफ से एक तेज आत्मघाती जहाज ने ठोकर मार दिया। यह भी कहा जा रहा था कि यह एक ड्रोन बोट था, जिसके जरिए ईरान ने हमला किया है। विस्फोटकों से भरे जहाज के टकराते ही तेज धमाका हुआ और एक शख्स की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका की MNC कंपनी पर साइबर हमला, क्या ऐसे जंग जीतने की तैयारी में ईरान?

3 भारतीयों की अब तक हो चुकी मौत 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा था कि इस इलाके में व्यापारिक जहाजों पर हमलों में दो भारतीयों की मौत हुई है और एक लापता है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 3 हो गया है। विदेश मंत्रालय ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। फारस की खाड़ी वाला समुद्री इलाका, नया जंग का मैदान बना है। कभी अमेरिका, कभी ईरान की तरफ से तबाही मचाई जा रही है। 


और पढ़ें