logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यौन अपराधों में सबसे ज्यादा सजा भारतीयों को, UK से चौंकाने वाले आंकड़े

यूके में यौन अपराधों में विदेशी नागरिकों को मिलने वाली सजा में भारतीय सबसे आगे हैं। 2024 में ब्रिटेन में 100 भारतीयों को यौन अपराध के मामलों में सजा सुनाई गई है।

uk sexual offence

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नए आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 से 2024 के बीच ब्रिटेन में जितने भी विदेशी नागरिकों को यौन अपराध में दोषी ठहराया गया है, उनमें ज्यादातर भारतीय हैं। 

 

इस दौरान यौन अपराधों के लिए भारतीयों को सुनाई वाली सजा में 257% की बढ़ोतरी हुई है। 2021 में यौन अपराधों में 28 भारतीयों को सजा हुई थी। 2024 में 100 भारतीयों को दोषी ठहराया गया है। नाइजीरियाई नागरिकों की सजा में 166% और इराकी नागरिकों की सजा में 160% की बढ़ोतरी हुई है।

 

यह भी पढ़ें-- सूरत से मुंबई और कपड़े-जूते तक; ट्रंप के 50% टैरिफ से कितना नुकसान?

गंभीर अपराधों में 588 भारतीय दोषी

ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 से 2024 के बीच गंभीर अपराधों में भारतीय मूल के नागरिकों को मिलने वाली सजाओं में 115% की बढ़ोतरी हुई है। 2021 में गंभीर अपराधों में 288 भारतीय नागरिकों को सजा हुई थी जबकि 2024 में 588 भारतीयों को दोषी ठहराया गया।

ब्रिटेन में कितने अवैध भारतीय प्रवासी

ब्रिटेन में अवैध तरीके से दाखिल होने वाले भारतीयों की संख्या भी बढ़ रही है। इमिग्रेशन डेटा बताता है कि 2024 में 293 भारतीय नागरिक छोटी नौकाओं के जरिए अवैध रूप से यूके में दाखिल हुए और जनवरी से जून 2025 के बीच यह संख्या 206 तक पहुंच गई।

Related Topic:#United Kingdom

और पढ़ें