logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईरान में आर्थिक संकट: 10 लाख रियाल में 2 सॉस की बोतल, 100 में 20 की नौकरी गई

ईरान की जनता कई मोर्चों पर जूझ रही है। अमेरिका से युद्ध दोबारा शुरू होने का खतरा है। बड़ी संख्या में नौकरियां चली गईं। जिनकी बच गईं, उन पर भी संकट है। रोजगार के नए अवसर बेहद कम हो चुके हैं। रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है।

Iran's Economic Crisis

ईरान में आर्थिक संकट। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अभी थमा है, लेकिन संकट के बादल अभी छटे नहीं हैं। किसी भी वक्त लड़ाई दोबारा शुरू हो सकती है। जंग का खामियाजा ईरान की जनता को उठाना पड़ रहा है। एक बड़ी आबादी के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा है। महंगाई का आलम यह है कि दवाओं के दाम छह गुना तक बढ़ चुके हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में महंगाई के खिलाफ आवाज उठने लगी है, जबकि सरकार इसे देश को अस्थिर करने की साजिश बता रही है।

 

ईरान के फार्स प्रांत में अगर एक दफ्तर में 100 लोग काम करते थे तो उनमें से 20 को हटा दिया गया है। श्रम मंत्रालय का डेटा भी बताया है कि युद्ध की वजह से करीबब 10 लाख से अधिक लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी। 20 से अधिक लोगों पर इसका किसी न किसी प्रकार से असर पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप हुआ तो प्रेमिका का टिंडर पर फर्जी प्रोफाइल बनाया, 18 लड़कों को घर भेजा

छंटनी से गरीबी जैसे हालात

लगातार इंटरनेट बंद होने के कारण डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ईरानी मीडिया के मुताबिक युद्ध और महंगाई का सबसे अधिक असर मजदूरों पर पड़ा है। उन्हें बिना पैसे के काम करने पर मजबूर होना पड़ा है। छंटनी ने गरीबी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। गिलान प्रांत की राजधानी राश्त में करीब 2000 लोगों की नौकरी गई है।

क्यों इतने बिगड़े हालात?

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि मंदी, युद्ध और प्रतिबंध के एकसाथ आने के कारण यह स्थिति बनी है। आज ईरान में दो सॉसेज की बोतल 10 लाख रियाल की मिलती है। भारत में इनकी कीमत 100 रुपये से अधिक नहीं होगी। युद्ध के कारण कई फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। कुछ ने कई महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया है। देश में मंहगाई लगातार बढ़ रही है। मगर न्यूनतम मजदूरी 90 डॉलर से भी कम है। 

नौकरी मांगने वाले बढ़े, अवसर घटे

ईरान में होम सर्विस देने वाली कंपनी अचारेह के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल के आखिरी में उसके प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या में खूब इजाफा देखने को मिला। अधिकांश लोग खानपान, साफ-सफाई, प्लंबिंग, मेंटीनेंस जैसे कामों की खातिर अपना पंजीकरण करा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बमबारी शुरू हो जाएगी', ट्रंप ने ईरान के सामने रखी बचने की शर्त

 

एक जॉब प्लेटफॉर्म के मुताबिक एक दिन में 318,000 नए नौकरी के रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए। वहीं नौकरी के नए अवसर में करीब 80 फीसद की कमी देखी गई। आज ईरान में लोगों के सामने घर चलाने की मुश्किल आ रही है। नौकरी जाने के कारण बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो रहे हैं।


और पढ़ें