logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईरान के बंदरगाह पर कंटेनर में भीषण ब्लास्ट; पांच की मौत, 700 घायल

ईरान के बंदरगाह पर हुए इस ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हो गई है और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कईयों की हालत गंभीर बताई गई है।

Rajaei port blast

ईरान में विस्फोट। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को भीषण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से हुआ धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 50 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। एपी की खबर के मुताबिक, इस ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हो गई है और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कईयों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी विस्फोट के कारणों की जानकारी नहीं दी है। विस्फोट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि काले धुएं का गुबार उठ रहा है। 

 

ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने विस्फोट का कोई कारण भी नहीं बताया है। बता दें कि राजाई बंदरगाह (Rajaei Port) मुख्य रूप से कंटेनर शिपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यहां से तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल की सप्लाई होती है।

 

बंदरगाह से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल व्यापार

 

प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनज़ादेह ने ईरान के सरकारी टेलीविजन को बताया कि विस्फोट में कुछ लोग घायल हुए हैं। यह बंदरगाह ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,050 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस बंदरगाह से दुनिया के 20 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है।

 

कई लोग जान गंवा सकते हैं- अधिकारी

 

बंगरगाह पर विस्फोट होने के बाद आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए बंदरगाह की गतिविधियों को रोक दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि बंदरगाह पर जिस समयविस्फोट हुआ उस समय बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे थे, जिसकी वजह से कई लोग अपनी जान भी गंवा सकते हैं।

 

2020 में हुआ था राजाई बंदरगाह पर साइबर हमला

 

बता दें कि इससे पहले साल 2020 में राजाई बंदरगाह पर साइबर हमला हुआ था। उस समय माना गया था कि इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ है। हालांकि, ईरान ने भी उस समय इजरायल पर साइबर हमला किया था, जिसका इजरायल ने बदला लिया था। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान ओमान में अमेरिका के साथ तीसरे दौर की परमाणु वार्ता कर रहा है।

Related Topic:#World news

और पढ़ें