logo

ट्रेंडिंग:

क्या अली खामेनेई को इजरायल ने मार दिया? ईरानी विदेश मंत्री ने सबकुछ बता दिया

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें तौर रही हैं। एक सैटेलाइट तस्वीर में उनके आवास पर भीषण तबाही दिख रही है। इजरायली मीडिया उनकी मौत का दावा कर रही है, लेकिन ईरान ने जीवित होने की बात कही है।

Iran's Supreme Leader Ali Khamenei

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान से बड़ी खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इजरायली एयर स्ट्राइक में ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत हो गई है। उसने इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़े दो सूत्रों और एक क्षेत्रीय सूत्र के आधार पर यह जानकारी साझा की है। 

 

उधर, इजरायल ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के आवास पर बमबारी की। ईरानी मीडिया ने पेजेश्कियन के सही सलामत होने की जानकारी साझा की है। मगर खामेनेई के बारे में पुष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही हैं।

 

एक इंटरव्यू में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में जहां तक मुझे पता है, वह अभी जीवित हैं। दूसरी तरफ इजरायल के चैनल 12 ने दावा किया कि इजरायली हमले में संभवत: अली खामेनेई की जान जा चुकी है।

 

इजरायली दावों के इतर अराघची का कहना है कि दो कमांडरों की मौत हुई है, लेकिन शासन के वरिष्ठ अधिकारी बच गए हैं। सभी उच्च पदस्थ अधिकारी जीवित हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका अपराधी है', ईरान पर हमलों से क्यों भड़के भारत के शिया धर्मगुरु?

 

दुबई में कई धमाके

इजरायली की सेना ईरान पर अब भी हमले को अंजाम दे रही है। अमेरिका ने भी आने वाले दिनों में और भी हमले को अंजाम देने का ऐलान किया है। कतर की राजधानी दोहा में हमले के बाद अब कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया है।

 

दुबई में कई धमाकों से लोगों में खौफ है। बुर्ज खलीफा को एहतियातन खाली करवाया जा रहा है। कुवैत में सिविल एविएशन की जनरल अथॉरिटी का कहना है कि एक ड्रोन ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया। इसमें कई कर्मचारियों को मामूली चोट आई। वहीं पैसेंजर बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap