logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिन ब्याही मांओं का ठिकाना, अब मिलेंगे 800 बच्चों की लाशों के अवशेष?

आयरलैंड के एक पुराने चर्च में खुदाई के दौरान एक सेप्टिक टैंक से करीब 800 बच्चों की कब्र मिली है। इनमें नवजात शिशुओं से लेकर तीन साल तक के बच्चों के अवशेष शामिल हैं।

800 remains of infants at Irish mother and baby home

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Wikimedia

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आयरलैंड में इस हफ्ते की शुरुआत में खुदाई शुरू हुई है, जहां एक पुराने चर्च द्वारा चलाए गए महिला और बच्चों के आश्रय स्थल से करीब 800 बच्चों के अवशेष मिलने का दावा किया जा रहा है। यह मामला पश्चिमी आयरलैंड के काउंटी गॉलवे के टुअम नाम की जगह का है। वहां एक समय पर 'बॉन सेकॉर्स मदर एंड बेबी होम' नाम का एक संस्थान था, जिसे कैथोलिक ननों के एक समूह ने चलाया था। यह घर 1961 में बंद हो गया था। 20वीं सदी में ऐसे कई संस्थान थे, जहां बिना शादी के गर्भवती महिलाएं और उनके बच्चे भेज दिए जाते थे। इन महिलाओं को समाज से अलग-थलग कर दिया जाता था और कई बार उन्हें अपने बच्चों को छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता था।

 

2014 में इतिहासकार कैथरीन कॉर्लेस ने इस टुअम वाले घर में 1920 से 1961 के बीच मरने वाले करीब 800 बच्चों के मृत्यु प्रमाण पत्र ढूंढ निकाले लेकिन सिर्फ एक बच्चे की दफनाने की जानकारी ही रिकॉर्ड में थी। इसके बाद जांचकर्ताओं को वहां एक पुरानी सीवेज टंकी में सामूहिक कब्र मिली, जिसमें नवजात से लेकर तीन साल तक के बच्चों के अवशेष मिले। बताया गया है कि पूरे आयरलैंड में ऐसे 18 मातृ-शिशु घरों में कुल 9,000 बच्चों की मौतें हुई थीं। इनमें से अधिकत्तर की जान सांस लेने में तकलीफ और पेट की बीमारियों की वजह से गई थी।

 

यह भी पढ़ें: Iran-Israel War: खतरे के बावजूद ईरान में क्यों पढ़ रहे भारतीय छात्र?

 

टुअम की साइट पर चल रही खुदाई

अब टुअम की साइट पर जो खुदाई चल रही है, उसकी निगरानी डैनियल मैकस्वीनी कर रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले हफ्तों में पीड़ित परिवारों और जीवित बचे लोगों को खुदाई देखने का मौका दिया जाएगा। जो अवशेष मिलेंगे, उनकी फोरेंसिक जांच की जाएगी। अगर किसी की पहचान हो गई, तो उसे उसके परिवार को सौंपा जाएगा, और बाकी को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ दफनाया जाएगा।

 

एनेट मैके नाम की एक महिला को लगता है कि उसकी बहन भी यहीं दफनाई गई थी। उसकी मां मार्गरेट 'मैगी' ओ'कॉनर ने एक बलात्कार के बाद इस घर में एक बच्ची को जन्म दिया था। एनेट ने एक इंटरव्यू में कहा, 'चाहे थोड़ा-सा ही शरीर का हिस्सा मिले, मैं चाहती हूं कि हमें वापस मिले। छह महीने के बच्चे के शरीर में ज़्यादा हड्डी नहीं होती, लेकिन मेरे लिए वो बहुत मायने रखता है।"

Related Topic:#International News

और पढ़ें