logo

ट्रेंडिंग:

नेतन्याहू ने ट्रंप को दिया नोबेल! तस्वीर शेयर कर लिखा- 'वह इसके हकदार'

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

donald trump nobel

इजरायली पीएम ऑफिस की ओर से शेयर की गई तस्वीर। (Photo Credit: X@IsraeliPM)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिली ख्वाहिश है कि उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिले। ट्रंप कई बार खुद को नोबेल पीस प्राइज का असली हकदार बता चुके हैं। उनका दावा है कि उन्हें कई जंग रुकवाई है और इसके लिए उन्हें नोबेल पीस प्राइज मिलना चाहिए। 


हालांकि, इस साल तो ट्रंप को यह मिलना मुश्किल है लेकिन इजरालयल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें नोबेल पीस प्राइज दे डाला। उन्होंने इसकी तस्वीर भी X पर शेयर की है।


इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी तस्वीर में प्रधानमंत्री नेतन्याहू राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी लिखा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज। वह इसके हकदार हैं।'

 

यह भी पढ़ें-- नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, रेस में और कौन-कौन है?

क्या है इस तस्वीर का सच?

अब जरा इसका सच भी जान लीजिए। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय से नेतन्याहू की ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज पहनाते हुए जो तस्वीर साझा की गई है, वह असल में AI से बनाई गई है। 


इस तस्वीर में नेतन्याहू, ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज पहनाते दिख रहे हैं। ट्रंप भी अपने दोनों हाथ उठाकर अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं।

 


यह तस्वीर तब साझा की गई है, जब ट्रंप के गाजा पीस प्लान के पहले चरण पर इजरायल और हमास दोनों राजी हो गए हैं। इससे गाजा में जंग थमने की उम्मीद बढ़ गई है। साथ ही हमास की कैद में सभी इजरायली बंधक भी अब रिहा हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें-- 2 साल की जंग, हजारों मौतें, गाजा में सीजफायर डील की इनसाइड स्टोरी

नोबेल प्राइज पर अब क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्हें नोबेल पीस प्राइज मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कई जंग का समाधान करवाया है। गुरुवार को जब इस पुरस्कार को जीतने की संभावनाओं पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता, क्या होने वाला है।'

 
उन्होंने आगे कहा, 'हमने 7 जंग रुकवाई है और अब 8 होने वाली है।' उन्होंने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट लेते हुए कहा, 'मैंने ट्रेड और टैरिफ का इस्तेमाल करके दोनों देशों के बीच 4 दिनों तक चले संघर्ष को रोका।'

 


ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बहुत बड़ा है। दोनों न्यूक्लियर स्टेट हैं। मैंने ऐसा ट्रेड और टैरिफ के आधार पर किया था। अगर हमारे यहां टैरिफ नहीं होते तो ऐसा नहीं कर पाते। मैंने कहा कि अगर लड़ेंगे तो मैं आप दोनों पर 100% टैरिफ लगा रहा हूं और उन्होंने तुरंत लड़ाई रोक दी।' ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर वह जंग नहीं रुकवाते तो यह परमाणु युद्ध में बदल जाता।


नोबेल पुरस्कार की संभावनाओं पर ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला लेकिन मैं इतना जानता हूं कि इतिहास में किसी ने भी 9 महीनों में 8 युद्ध नहीं सुलझाए हैं। मैंने 8 युद्ध रोक दिए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन वह वही करेंगे जो करना चाहते हैं। वे जो भी करते हैं, ठीक है।' उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने ऐसा नोबेल के लिए नहीं किया, बल्कि इसलिए किया क्योंकि वह लोगों की जान बचाना चाहते थे।

 

यह भी पढ़ें-- ट्रंप के पीस प्लान पर इजरायल-हमास राजी, अब आगे क्या होगा? समझिए

इस साल तो पुरस्कार मिलना मुश्किल!

नोबेल पीस प्राइज का शुक्रवार को एलान किया जाएगा। इस साल ट्रंप को यह पुरस्कार मिलना मुश्किल है। भले ही पाकिस्तान और इजरायल समेत कई देश उन्हें नॉमिनेट कर चुके हैं। वह इसलिए क्योंकि इस साल के नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 थी। माना जा रहा है कि ट्रंप अगले साल के नोबेल पीस प्राइज के दावेदार हो सकते हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap