logo

ट्रेंडिंग:

एक ही छत के नीचे 53 लड़कियों की मौत, इजरायल ने मचाई भीषण तबाही

ईरान के कई शहरों में इजरायल ने भीषण तबाही मचाई है। सुबह की एयर स्ट्राइक की तस्वीर अब साफ होने लगी है। एक स्कूल में इजरायली बमबारी में 53 लड़कियों की मौत का दावा ईरानी मीडिया ने किया है।

Iran Israel War

इजरायल की एयर स्ट्राइक में नष्ट हुआ स्कूल। ( Photo Credit: X/@araghchi)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इजरायली हमले में ईरान में 53 छात्राओं की मौत हुई है। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी साझा की। शनिवार सुबह इजरायल ने दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मीनाब शहर में हमला किया था। यहां लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय पर मिसाइल दागी गई। जिसमें कम से कम 53 बच्चियों की जान गई है। वहीं 63 अन्य लोग घायल हैं। उधर, ईरान की मेहर समाचार एजेंसी के मुताबिक तेहरान में भी एक स्कूल पर हमला किया गया है। यहां दो छात्रों की जान गई है।

 

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक घटनास्थल से मलबे को हटाया जा रहा है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्कूल की फोटो अपने एक्स अकाउंट पर साझा की।

 

यह भी पढ़ें: ...तो अब ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी पर अटैक से उठे सवाल

 

 

 

 

इसमें स्कूल की इमारत पूरी तरह से तबाह दिख रही है। उन्होंने कहा, 'नष्ट हुई बिल्डिंग ईरान के दक्षिण में लड़कियों का एक प्राइमरी स्कूल है। इस पर दिनदहाड़े बमबारी की गई, जब यह बच्चों से भरा हुआ था। अकेले इसी जगह पर दर्जनों मासूम बच्चों की हत्या की गई है। ईरानी लोगों के खिलाफ इन अपराधों का जवाब दिया जाएगा।'

खामेनेई और पेजेश्कियन को बनाया निशाना: इजरायल

उधर, टाइम्स ऑफ इजरायल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि शनिवार सुबह की एयर स्ट्राइक में इजरायली सेना ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को टारगेट किया था। इसके अलावा सेना के टॉप कमांडरों को भी निशाना बनाया। ईरानी मीडिया का दावा है कि राष्ट्रपति पेजेश्कियन पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं सर्वोच्च नेता खामेनेई राजधानी तेहरान से दूर कहीं सुरक्षित ठिकाने में हैं। तेहरान के पाश्चर जिले में भी इजरायल ने हमला किया है। यहीं पर ही सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का आवास है। सैटेलाइट तस्वीरों में उनके आवास में भीषण तबाही दिख रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका अपराधी है', ईरान पर हमलों से क्यों भड़के भारत के शिया धर्मगुरु?

इजरायल ने बंद किया बेन गुरियन एयरपोर्ट

एयर स्ट्राइक के जवाब में ईरान ने इजरायल पर करीब 35 बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इजरायल का कहना है कि अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया है। कुछ खाली स्थानों पर गिरी हैं। हालांकि एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने बेन गुरियन हवाई अड्डे को दो दिन की खातिर बंद कर दिया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap