logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इटली में दो भारतीयों की हत्या, गुरुद्वारे से निकलते वक्त मारी गोली

इटली के बर्गामो में बैसाखी के दिन दो भारतीयों को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आधी रात के कुछ पहले हुई।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में शुक्रवार रात दो भारतीय लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह खबर दी। मामला बैसाखी त्योहार के दौरान गोरखपुरा माता साहिब कौर जी गुरुद्वारे के पास का है। 

 

हमला उस वक्त हुआ जब दोनों व्यक्ति एक वेयरहाउस (गोदाम) से निकल रहे थे, जिसे सिखों के पूजास्थल यानी कि गुरुद्वारे के दौर पर प्रयोग कर रहे थे। हमला आधी रात से कुछ मिनट पहले हुआ।

 

यह भी पढ़ें: तरुण के हत्यारोपी का घर गिराने पहुंची MCD, हाईकोर्ट ने रोक लगा दी; क्‍या होगा?

कई गोलियां चलाईं और भाग गए

मारे गए दोनों व्यक्ति 48 साल के थे। एक का नाम रगिंदर सिंह और दूसरे का नाम गुरमीत सिंह बताया गया है। हमलावर ने कई गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर भाग गया।

 

पुलिस ने मौके से करीब 10 खाली कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में अचानक झगड़े की बात को खारिज कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि यह 'सुनियोजित हत्या' (planned execution) हो सकती है।

क्या बोला गवाह?

एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति भी भारतीय था और वह गुरुद्वारे पर नियमित आता-जाता था। गवाह के मुताबिक, गोली की चपेट में एक तीसरा व्यक्ति भी घायल हुआ है। हालांकि, उसे गंभीर रूप से चोट नहीं आई है।


यह भी पढ़ें: प्रवासियों के खिलाफ हो गए ट्रंप, हत्या का वीडियो शेयर कर बताई वजह

 

बैसाखी के मौके पर शनिवार को पास ही आधिकारिक समारोह का आयोजन होने वाला था, जिसमें स्थानीय संस्थाएं भी शामिल होने वाली थीं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।



Related Topic:

और पढ़ें