logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दोबारा तैयार हुआ जैश का मुख्यालय, ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था ध्वस्त

जैश का मुख्यालय दोबारा तैयार हो गया है। 15 महीने में 25 करोड़ रुपये खर्च करके आतंक के अड्डे को नया रूप दिया गया। सोशल मीडिया पर रेनोवेशन के बाद कई वीडियो सामने आए हैं।

Pakistan News

दोबारा तैयार हो गया जैश का मुख्यालय। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के 15 महीने बाद पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ठिकाना दोबारा चालू हो गया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो वायरल है। इसमें साफ दिख रहा है कि सेंट्रल हॉल को नया लुक दिया गया है। 

 

पिछले साल 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में स्थित जैश के मरकज सुभानल्लाह पर बमबारी की थी। हमले के बाद सामने आए वीडियो में भीषण तबाही दिखी थी। इमारत के ऊपर बने गुंबद को निशाना बनाकर हमला किया गया था। लगभग 15 महीने बाद जैश-ए-मोहम्मद ने मरकज के रेनोवेशन का काम पूरा कर लिया है। सेंट्रल हॉल को प्लास्टर, पेंट और पत्थरों की फ्लोरिंग से नया रूप दिया गया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: क्या इजरायल पर हमला करने की तैयारी में तुर्की, दोनों देशों में चल क्या रहा?

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में दिखाया गया था कि बहावलपुर स्थित जैश का मुख्यालय पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गया था। उसके गुंबदों और इमारत के भीतर काफी नुकसान पहुंचा था। आतंकियों के रहने वाले भवन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। 

 

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैश ने अल-साबिर मदरसा और आतंकियों के क्षतिग्रस्त आवासों को पूरी तरह से हटाकर नया निर्माण किया है। वहीं गुंबदों को दोबारा बनाया है। इमारत के अंदर धमाके से बने गड्ढों को कंक्रीट से भर दिया गया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: अस्पताल बदला, जांच की, फिर जेल भेज दिया; इमरान के साथ रात में हो गया खेल

 

पाकिस्तान की सरकार ने जैश के मुख्यालय को दोबारा बनाने में भारी फंडिंग की। अलग-अलग किस्तों में 25 करोड़ रुपये की राशि दी। इसमें से 11 करोड़ रुपये की धनराशि सिर्फ सेंट्रल हॉल के निर्माण में खर्च हुई। सोशल मीडिया खासकर एक्स पर जैश के मुख्यालय के रेनोवेशन की खूब चर्चा है। अलग-अलग वीडियो में मरकज के अंदर और बाहर किए गए बदलाव को दिखाया गया है।


और पढ़ें