logo

ट्रेंडिंग:

जेसन मिलर और कीथ शिलर; भारत-PAK के लिए US में लॉबिंग करने वाले कौन?

भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका में लॉबिंग करने के लिए नियुक्तियां की है। भारत ने जेसन मिलर तो पाकिस्तान ने कीथ शिलर को जानते हैं। ऐसे में जानते हैं कि यह दोनों कौन हैं और इनका काम क्या होगा?

jason miller and keith schiller

जेसन मिलर और कीथ शिलर। (Photo Credit: X)

पहलगाम अटैक और फिर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तनाव बढ़ने पर भारत और पाकिस्तान, दोनों ने अमेरिका में अपने-अपने लॉबिस्ट को नियुक्त किया है। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीनियर एडवाइजर रहे जेसन मिलर को अपना लॉबिस्ट नियुक्त किया है तो पाकिस्तान ने ट्रंप के बॉडीगार्ड रह चुके कीथ शिलर की नियुक्ति की है।


भारत और पाकिस्तान, दोनों ने यह फैसला तब लिया है जब तनाव के बाद दोनों देशों ने दुनियाभर में अपना पक्ष रखने के लिए कूटनीती तेज कर दी है। 


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'यह कोई नई प्रथा नहीं है। 1950 के दशक से ही सरकारें ऐसा करती रहीं हैं। जरूरत के हिसाब से दूतावास ऐसी नियुक्तियां करता है। इन सबकी जानकारी पब्लिक डोमेन में मौजूद है।' उन्होंने यह भी बताया कि 1949 से अब तक कौन-कौनसी फर्म को इस काम के लिए हायर किया गया है। उन्होंने बताया कि 2005 से अब तक भारत ने BGR गवर्नमेंट अफेयर्स को हायर किया था। 

 

यह भी पढ़ें-- क्या कोविड कभी खत्म नहीं होगा? वे फैक्टर जो इसे बनाते हैं 'Endemic'

अब भारत ने किसे हायर किया?

अब भारत ने SHW पार्टनर्स LLC को हायर किया है। इस कंपनी को ट्रंप के एडवाइजर रह चुके जेसन मिलर चलाते हैं। बताया जा रहा है कि इस फर्म को भारत हर महीने 1.50 लाख डॉलर का भुगतान करेगी। इस हिसाब से सालभर में 18 लाख डॉलर का भुगतान किया जाएगा। भारतीय करंसी यह रकम 15 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इन कंपनियों को जरूरत और हालात के हिसाब से नियुक्त किया जाता रहा है। ऐसी सभी नियुक्तियों की जानकारी पब्लिक डोमेन में है। 2007 में परमाणु समझौते से पहले और उसके बाद, भारत के मामले को मजबूत करने के लिए कंपनियों को नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका में कई दूतावासों में इस तरह की प्रथा आम है।

 

जेसन मिलर। (Photo Credit: X
@JasonMiller
)

 

यह भी पढ़ें-- भारत के आम दुनिया के लिए खास, फिर अमेरिका ने लौटा क्यों दिए?

पाकिस्तान ने किसे हायर किया?

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने कीथ शिलर को हायर किया है। कीथ शिलर लंबे समय तक ट्रंप के बॉडीगार्ड रहे हैं। शिलर ने ट्रंप ऑर्गनाइजेशन से लंबे वक्त तक जुड़े रहे जॉर्जेस सोरेल के साथ मिलकर एक कंपनी- जैवलिन एडवाइजर्स शुरू की थी। यही कंपनी अमेरिका में पाकिस्तान के लिए लॉबिंग का काम करेगी।

कौन हैं मिलर और शिलर?

  • जेसन मिलरः 2016 में मिलर तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने ट्रंप के चीफ मीडिया स्पोक्सपर्सन के रूप में काम किया था। 2016 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने उन्हें व्हाइट हाउस में कम्युनिकेशन डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया था। मिलर पर ट्रंप के कैंपेन ऑफिशियल के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स रखने और उसे प्रेग्नेंट करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था। बाद में उन पर रेप का आरोप भी लगा था। इसके बावजूद ट्रंप के पावर सर्किल में मिलर जमे हुए हैं। 2020 और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भी मिलर ने ट्रंप के साथ काम किया था। उन्होंने CNN और NewsMax जैसे मीडिया संस्थानों में राजनीतिक टिप्पणीकार के रूप में भी काम किया है।
कीथ शिलर। (Photo Credit: X)

 

  • कीथ शिलरः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भरोसेमेंद में से एक हैं। न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारी रह चुके कीथ शिलर लंबे समय तक ट्रंप के पर्सनल बॉडीगार्ड भी रहे हैं। कीथ शिलर, ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में सिक्योरिटी डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि शिलर 1999 में ट्रंप के संपर्क में आए थे। 2004 में ट्रंप ने उन्हें सिक्योरिटी डायरेक्टर नियुक्त किया था। शिलर दो दशकों से ट्रंप के सबसे वफादार सहयोगियों में से एक बने हुए हैं। साल 2017 में उन्होंने तब व्हाइट हाउस छोड़ दिया था, जब नए चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली ने कथित तौर पर ट्रंप तक उनकी सीधी पहुंच को कम कर दिया था। व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद उन्होंने एक प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म शुरू की थी।

यह भी पढ़ें-- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में चीन का क्या था रोल? जयशंकर ने सब बता दिया

इससे फायदा क्या होगा?

जेसन मिलर भारत के लिए तो कीथ शिलर पाकिस्तान के लिए अमेरिका में लॉबिंग करेंगे। यह एक तरह से दोनों देशों के प्रतिनिधियों के तौर पर काम करेंगे। भारत ने ट्रंप के 'दिमाग' माने जाने वाले जेसन मिलर को हायर किया है। जेसन मिलर लंबे समय से ट्रंप के सलाहकार और रणनीतिकार रहे हैं। उन्हें पता है कि ट्रंप क्या और कैसे सोचते हैं? दूसरी तरफ पाकिस्तान ने कीथ शिलर के रूप में एक ऐसे व्यक्ति को चुना है, जो ट्रंप के बॉडीगार्ड रहे हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap