NVIDIA के सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग को कंपनी ने एक बार फिर CEO की जिम्मेदारी सौंप दी है। 23 नवंबर को कंपनी ने उनकी तत्काल प्रभाव से वापसी का ऐलान किया। बोर्ड ने उनके नेतृत्व और अपनी बात खुलकर रखने के तरीके पर भरोसा जताया है। अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। इस खबर के बाद NVIDIA के शेयरों में भी तेजी आई और प्री-मार्केट ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर 25% से ज्यादा उछल गए।
हुआंग ने 12 नवंबर को कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दिया था। उनके निजी जीवन से जुड़े खुलासों के बाद यह फैसला लिया गया था। इनमें एक चीनी कारोबारी महिला के साथ उनके संबंधों की खबर भी शामिल थी। अमेरिकी अधिकारी उस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जता रहे थे, हालांकि चीन ने इस आरोप से इनकार किया है। इससे पहले कंपनी के बोर्ड ने उनकी वापसी की संभावना खारिज कर दी थी। ऐसे में अब हुआंग को दोबारा CEO बनाने का फैसला बोर्ड के पुराने रुख से बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
( खबर एपडेट की जा रही है)