logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शाहिद अफरीदी को लेकर सबके निशाने पर क्यों है केरल समुदाय? देखें VIDEO

दुबई के एक कार्यक्रम में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का भारतीय केरल समुदाय ने बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

Indian community welcomed Shahid Afridi in dubai

पाक पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, Photo Credit: Instagram/shahid afridi

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों रिश्ते खासे तनावपूर्ण हैं, खासकर पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच खटास और बढ़ गई है। ऐसे माहौल में दुबई से आई एक तस्वीर ने सभी को चौंका दिया है। दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान केरल समुदाय के लोगों ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। हैरानी की बात यह है कि अफरीदी वही क्रिकेटर हैं जो अक्सर भारत के खिलाफ तीखे बयान देते नजर आते हैं।

 

दुबई में पाकिस्तान एसोसिएशन ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी शामिल हुए थे जिसका भारतीय केरल समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कार्यक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि एक ओर अफरीदी भारत की सेना को लेकर विवादित बयान देते हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय समुदाय उनका स्वागत कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: शांति से युद्ध तक: कोलंबिया में सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

अफरीदी को देखकर लगाने लगे नारे

दुबई में हुए एक कार्यक्रम में जब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पहुंचे, तो वहां मौजूद भारतीय केरल समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अफरीदी को देखते ही लोगों ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम रोक दिया और 'बूम-बूम' के नारे लगाने लगे, जो उनके आक्रामक खेल अंदाज से जुड़ा हुआ है। अफरीदी को देखकर लोग बहुत उत्साहित हो गए और जोर-जोर से उनके नाम के नारे लगाने लगे। इस मौके पर अफरीदी ने भी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा, 'मुझे केरल के लोग बहुत पसंद हैं। हम मैदान पर भले ही क्रिकेट के लिए आमने-सामने हों लेकिन मैदान के बाहर हम सब इंसान हैं और एक जैसे हैं।'

 

भारतीय सेना पर उठाए थे सवाल

जिस क्रिकेटर के लिए भारतीय समुदाय के फैंस दीवाने हो गए, वही शाहिद अफरीदी पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना पर कड़े सवाल उठा चुके हैं। अफरीदी ने उस समय कहा था कि भारतीय सेना मुकाबला करने में सक्षम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना सिर्फ डराने की कोशिश कर रही है, जबकि उनकी अपनी फौज इतनी प्रशिक्षित है कि भारतीय सेना उनका सामना नहीं कर पाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'चीन का घटिया माल नहीं चलेगा', स्टील टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा ऐलान

पहलगाम आतंकी हमले पर उठाए थे सवाल

पहलगाम हमला होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। इस दौरान अफरीदी ने कई बयान जारी किए और भारत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पाकिस्तान में स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा था कि भारत खुद आतंकवाद को अंजाम देता है, अपने ही लोगों की हत्या करता है और फिर इसका दोष पाकिस्तान पर डालता है। पहलगाम हमले के बाद से अफरीदी लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और काफी सक्रिय हैं। उन्होंने न केवल उस हमले के सबूत मांगने तक की बात की, बल्कि भारतीय सेना को नालायक तक कह डाला था।

 

यह भी पढ़ें: शांगरी-ला डायलॉग में CDS अनिल चौहान, भारत को क्या मिलेगा?


सोशल मीडिया में फूटा गुस्सा

अफरीदी के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने लिखा कि कितनी बेशर्मी की बात है कि पहलाम आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाफ जहर उगले वाले इस पाकिस्तानी को दुबई में केरल समु्दाय बूम-बूम कहकर स्वागत कर रहा है। 


और पढ़ें