logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हाफिज सईद के करीबी अबु कताल की हत्या, भारत में कर चुका था कई हमले

पाकिस्तान में आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। अबु कताल भारत में कई हमलों को अंजाम दे चुका था। वह हाफिज सईद का करीबी था।

terrorist

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तानी आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। अबु कताल लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। अबु कताल ने भारत में कई हमलों को अंजाम दिया था। NIA ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा था।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात 8 बजे के आसपास आतकी अबु कताल की हत्या कर दी गई। हालांकि, उसकी हत्या को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

हमलावरों ने भून डाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी अबू कताल की हत्या PoK के झेलम में हुई। अज्ञात हमलावरों ने अबु कताल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें-- क्या जिन्ना की 'दगाबाजी' है बलूचिस्तान की अशांति की जड़? पढ़िए

हाफिज सईद का करीबी था अबु कताल

अबु कताल आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। माना जाता है कि हाफिज सईद ने ही अबु कताल को जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले करने की जिम्मेदारी दी थी। हाफिज ने ही उसे लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था। 

 

यह भी पढ़ें-- 4 हिस्से, मकसद आजाद बलूच, BLA के बनने से फैलने तक की कहानी क्या है?

कई हमलों को अंजाम दे चुका था अबु कताल

अबु कताल जम्मू-कश्मीर में कई हमलों को अंजाम दे चुका था। पिछले साल 9 जून को रियासी के शिव खेड़ा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले का मास्टरमाइंट अबु कताल ही था।


इससे पहले 1 जनवरी 2023 को राजौरी के ढांगरी गांव में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले को लश्कर के आतंकियों ने अंजाम दिया था। NIA ने इस हमले में अबु कताल को आरोपी बनाया था।

Related Topic:#Hafiz Saeed

और पढ़ें