logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईरान में जंग, खाड़ी पर असर, बढ़ रहा LPG संकट, किसके पास कितना स्टॉक?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग में आई बाधाओं के कारण LPG संकट गहराता जा रहा है। इसका असर भारत के पड़ोसी देशों में भी महसूस किया जा रहा है।

LPG crisis in India

खाली LPG कुकिंग गैस सिलेंडरों के साथ। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मिडिल ईस्ट में ईरान,इजरायल और अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बाधित होने का असर अब दक्षिण एशिया के देशों में LPG और ईंधन संकट के रूप में दिखने लगा है। भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान और पाकिस्तान जैसे देश मिडिल ईस्ट से तेल और LPG आयात पर निर्भर हैं। इसलिए सप्लाई बाधित होते ही इन देशों में गैस स्टॉक तेजी से घटने लगा है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया की बड़ी मात्रा में तेल और गैस सप्लाई होती है और इसके बाधित होने से एशिया के आयातक देशों में ईंधन संकट पैदा हो गया है। कई देशों ने ईंधन बचाने के लिए स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम, गैस राशनिंग और पावर कट जैसे कदम उठाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत एक गायब, तकनीकी खराबी या कुछ और है वजह?

भारत की स्थिति

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता है। भारत अपनी कुल LPG मांग का लगभग 55-60% हिस्सा आयात करता है, जिसमें से अधिकांश सऊदी अरब, कतर और UAE से आता है। द गार्डियन में दिल्ली स्थित थिंक टैंक ब्यूरो ऑफ रिसर्च ऑन इंडस्ट्री एंड इकोनॉमिक फंडामेंटल्स के अख्तर मलिक ने बातया कि भारत ने रणनीतिक कच्चे तेल के भंडार तो बनाए लेकिन LPG के लिए वैसे बफर नहीं बनाए। उन्होंने आगे कहा, 'वैश्विक स्तर पर, ऊर्जा प्रणालियां आमतौर पर जरूरी ईंधनों के लिए 40 से 60 दिनों का रिजर्व कवर रखती हैं। इसके विपरीत, भारत के पास LPG का भंडारण 20 दिनों से कुछ ही ज़्यादा है, मौजूदा संकट जितना सप्लाई में रुकावट की वजह से है, उतना ही योजना बनाने में कमी की वजह से भी है।'

पड़ोसी देशों में हाहाकार

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपे एक रिपोर्ट के मुताबकि पाकिस्तान में नौ दिनों के लिए LPG और 14 दिनों के लिए जेट ईंधन बचे हैं। द मोर्निंद में छपे एक रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीलंका में प्रतिदिन 1,000-1,200 मीट्रिक टन LPG की मांग है, लेकिन भंडारण क्षमता केवल एक सप्ताह की आपूर्ति के बराबर है। लिट्रो गैस लंका के चेयरमैन गुणवर्धना ने बताया कि श्रीलंका को हर दो दिन में 8,000 मीट्रिक टन की खेप मालदीव में खड़े बड़े LPG पोत से छोटे जहाजों में लानी पड़ रही है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान का बड़ा दावा, होर्मुज के पास मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट

 

कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बांग्लादेश के पास कुछ हफ्तों का LPG स्टॉक है। नेपाल LPG के लिए पूरी तरह से भारत पर निर्भर है, इसलिए अब उसके पास LPG की सप्लाई सीमित है। LPG कमी के कारण नेपाल ने राशनिंग शुरू कर दी है। भूटान भी पूरी तरह से LPG के लिए भारत पर निर्भर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक भूटान भारत के साथ MoU के कारण सप्लाई जारी, पर कीमतों में भारी उछाल। भूटान में भी कुछ हफ्तों का ही LPG स्टॉक है।

कई देशों में स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका में ईंधन और गैस स्टॉक बचाने के लिए 4 दिन का वर्क वीक लागू किया गया है और ईंधन राशनिंग भी की जा रही है। बांग्लादेश में यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई हैं और सजावट वाली लाइटों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान में लों की छुट्टी कर दी गई है और लोगों को 'वर्क फ्रॉम होम' करने को कहा गया है ताकि पेट्रोल-डीजल बचाया जा सके। नेपाल में आधा भरा हुआ' सिलेंडर बांट रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक गैस पहुंच सके।


और पढ़ें