logo

ट्रेंडिंग:

PM मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बने पहले भारतीय

मॉरीशस का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

Mauritius highest national award

मॉरीशस में नरेंद्र मोदी। Photo Credit- PTI

मॉरीशस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन' देने की घोषणा की है। यह घोषणा मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को की। 

 

प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। इस अवार्ड को भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान को दिखा रहा है। इस तरह से मॉरीशस का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

 

यह भी पढ़ेंं: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: फायरिंग जारी, अफगानिस्तान में मास्टरमाइंड

 

पीएम रामगुलाम ने जानकारी देते हुए कहा कि मोदी यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं। प्रधानमंत्री रामगुलाम के निमंत्रण पर पीएम मोदी मॉरीशस के दौरे पर हैं। 

 

पीएम ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड दिया

 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम को 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' कार्ड प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ओसीआई कार्ड देने की घोषणा एक सामुदायिक कार्यक्रम में की जिसमें मॉरीशस मंत्रिमंडल के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और नेशनल असेंबली के सदस्यों सहित 3,500 से अधिक लोग शामिल रहे।

 

बता दें कि पीएम मोदी को 17 नवंबर 2024 को नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। महारानी एलिजाबेथ के बाद पीएम मोदी यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बने थे।

 

कब-कब वैश्विक पुरस्कारों से नवाजे गए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?


-रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल अवार्ड। 12 अप्रैल 2019
- सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल साउद अवार्ड। 3 अप्रैल 2016
- अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड। 4 जून 2016
- फलस्तीन- ग्रांड कलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड। 4 जून 2016
- मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन अवार्ड। 8 जून 2019
- बहरीन-किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां अवार्ड। 25- अगस्त 2019
- अमेरिका- लीजन ऑफ मेरिट। 22 दिसंबर 2020
- भूटान- ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो अवार्ड। 17 दिसंबर 2021
- UAE- ऑर्डर ऑफ जायेद अवार्ड। 24 अगस्त 2019
- रिपब्लिक ऑफ पलाऊ- एबाकल अवार्ड बाई द रिपब्लिक ऑफ पलाऊ। 22 मई 2023
- पपुआ न्यू गिनी-  कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर। 22 मई 2023
- फिजी- कंपेनियरन ऑफ द फिजी अवार्ड। 22 मई 2023
- मिस्र- ऑर्डर ऑफ द नील अवार्ड। 25 जून 2023
- फ्रांस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर अवार्ड। 14 जुलाई 2023
- ग्रीस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ ऑनर अवार्ड। 25 अगस्त 2023
- डोमिनिका- डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर। 14 नवंबर 2024

Related Topic:##Narendra Modi

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap