logo

ट्रेंडिंग:

तारिक रहमान के PM बनने के पहले यूनुस ने दिया इस्तीफा, शेख हसीना के लिए क्या बोला

बाग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने शेख हसीना की आलोचना भी की।

mohammad yunus

मोहम्मद यूनुस । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा राष्ट्र के नाम अलविदा संदेश में की गई, जिसमें उन्होंने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की बात कही।

 

यूनुस की अंतरिम सरकार अगस्त 2024 में शेख हसीना के इस्तीफे और बांग्लादेश में देशव्यापी आंदोलन के बाद बनी थी। अब बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) के नेता तारिक रहमान की सरकार बनने वाली है। तारिक रहमान को अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेनी है, जो मंगलवार को हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: चुनाव के पहले फिर जल उठा बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

आंदोलन की तारीफ की

अपने संदेश में यूनुस ने कहा, 'आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन जो लोकतंत्र, बोलने की आजादी और बुनियादी अधिकारों की शुरुआत हुई है, उसे कभी रुकने न दें।'

 

यूनुस ने देश के युवाओं की तारीफ की, जिन्होंने 2024 के आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई और देश को 'शैतान के चंगुल' से आजाद कराया। उन्होंने हाल ही में हुए चुनावों को बहुत सफल बताया और कहा कि यह आने वाले चुनावों के लिए एक नया मानक बन गया है।

बीएनपी ने हासिल की जीत

बीएनपी ने हाल के चुनावों में भारी बहुमत हासिल किया है। तारिक रहमान, जो 17 साल के निर्वासन के बाद वापस लौटे हैं, अब देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी पार्टी ने दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीती हैं।

 

यह बदलाव बांग्लादेश के लिए एक नया अध्याय है। अंतरिम सरकार ने 18 महीने में कई सुधार किए, जैसे संवैधानिक बदलाव और न्यायपालिका को मजबूत करना। अब चुनी हुई सरकार इन सुधारों को आगे बढ़ाएगी।

 

यूनुस ने देशवासियों से अपील की कि लोकतंत्र की इस नई शुरुआत को बचाकर रखें और मजबूत बनाएं।

तारिक रहमान शपथ लेंगे

यह घोषणा उस दिन की गई है, जिसके अगले दिन तारिक रहमान को बांग्लादेश का नया प्रधानमंत्री बनने की शपथ लेनी है। तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) ने शुक्रवार को हुए महत्वपूर्ण आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कुल 297 सीटों में से 209 सीटें जीतीं।

 

यह भी पढ़ें: 'सूदखोर, लुटेरा, भ्रष्ट और गद्दार', यूनुस पर खूब बरसीं शेख हसीना

 

बीएनपी के चेयरमैन तारिक रहमान की शपथ ग्रहण समारोह बंगाबंधन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में होगा। बांग्लादेश की इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीतीं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

 

यह चुनाव 2024 के छात्र आंदोलन के बाद पहला बड़ा चुनाव था, जिसमें बीएनपी को भारी समर्थन मिला। तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद वापस लौटे हैं और अब देश की कमान संभालेंगे।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap