logo

ट्रेंडिंग:

क्या है कनेक्शन, मलेशिया में तमिल गानों का जिक्र क्यों करने लगे PM मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर हैं। उन्होंने विकास के लिए भारत को भरोसेमेंद साथी बताया। मलेशिया में काफी बड़ी भारतीय आबादी है।

news image

नरेंद्र मोदी और अनवर इब्राहिम । Photo Credit: Social Media/@BJP4India

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर में मलेशिया के भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मलेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्ते हैं। उन्होंने इंडियन डायस्पोरा की तारीफ की कि वे अपनी परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।

 

पीएम मोदी ने कहा, 'ट्रस्ट (भरोसा) भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन गई है।' उन्होंने हाल के अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ हुए समझौतों का जिक्र करते हुए भारत को विकास के लिए भरोसेमंद साथी बताया।

 

यह भी पढ़ेंः यूरोप-अमेरिका से समझौते के बाद PM का मलेशिया दौरा, भारत को क्या मिलेगा?

किया दोस्ती का जिक्र

मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की आबादी है। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और मलेशिया के दिलों को बहुत कुछ जोड़ता है। आप दोनों देशों के बीच ब्रिज हैं।' उन्होंने तमिल भाषा की वैश्विक महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'तमिल भारत का दुनिया से जुड़ाव है। तमिल साहित्य अमर है और तमिल संस्कृति वैश्विक है।' मलेशिया में तमिल भाषा को अल्पसंख्यक भाषा के रूप में मान्यता मिली हुई है।

 

पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अनवर इब्राहिम और मैं प्रधानमंत्री बनने से पहले से दोस्त हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत किया और अपनी कार में मुझे यहां लाए। यह खास इशारा भारत और आप सभी के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दिखाता है।'

तमिल गानों की तारीफ की

उन्होंने भारतीय फिल्मों और संगीत की लोकप्रियता का भी जिक्र किया। मोदी जी ने कहा कि मलेशिया में भारतीय फिल्में और गाने बहुत पसंद किए जाते हैं। अनवर इब्राहिम अच्छा गाते हैं और उन्होंने भारत में पुराना हिंदी गाना गाया था, जो वायरल हो गया था। वे एमजीआर के तमिल गानों को भी पसंद करते हैं।

 

पीएम मोदी ने आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'जल्द ही शिवरात्रि आने वाली है। कुछ दिनों में रमजान शुरू होगा और फिर हारी राया बड़े उत्साह से मनाया जाएगा। सबको खुशी और अच्छा स्वास्थ्य मिले।' उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर भी बात की। पहले भारत को सिर्फ बड़ा बाजार माना जाता था, लेकिन अब भारत निवेश और व्यापार का केंद्र बन गया है। भारत को विकास के लिए भरोसेमंद साथी के रूप में देखा जा रहा है।

दस साल बाद दौरा

यह पीएम मोदी की 2015 के बाद पहली मलेशिया यात्रा है। 2019-2020 में कुछ राजनीतिक और व्यापारिक मुद्दों से रिश्तों में तनाव आया था, लेकिन हाल के वर्षों में सुधार हुआ है। अगस्त 2024 में अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 9 समझौते किए थे।

 

यह भी पढ़ें: चुनाव के पहले फिर जल उठा बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

 

इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी अनवर इब्राहिम से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। कुआलालंपुर में भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक भी होगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap