नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज यानी 22 नवंबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली आ रहे हैं। नेपाली PM बालेन्द्र शाह के दौरे से पहले भारत ने मीडिया में चल रही उन खबरों को फर्जी बताया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि भारत नेपाल के रास्ते सैन्य विमानों को आने-जाने की अनुमति मांग रहा है। बीते कुछ दिनों से खबर चल रही थी कि भारत ने नेपाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से आने जाने वाले सैन्य विमानों को इजाजत देने और उसके बदले उसे भैरहवा रूट देने का प्रस्ताव रखा है।
भारतीय सूत्रों ने इस तरह के दावे करने वाले मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। सूत्रों ने रविवार को कहा कि ऐसी खबरें झूठी हैं कि भारत ने मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नेपाल के बागडोगरा एंट्री पॉइंट इस्तेमाल करने की इजाजत देने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में इस तरह के किसी भी मामले पर
बालेंद्र शाह
के साथ चर्चा होने की भी संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: भारत की बढ़ती ताकत से परेशान चीन? पाक को हथियार दिया; US रिपोर्ट में दावा
बागडोगरा एयरपोर्ट का क्या है मामला?
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत आपसी एयर कनेक्टिविटी पर बड़ी चर्चा के तहत पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सिविलियन फ्लाइट्स के लिए नेपाल के एयरस्पेस से एक्सेस मांग रहा है। सूत्रों ने मिलिट्री एयरक्राफ्ट से जुड़ी रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज कर दिया, और दोहराया कि भारत ने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।
सूत्रों ने रविवार को कहा कि ऐसी खबरें झूठी हैं कि भारत ने मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नेपाल के बागडोगरा एंट्री पॉइंट इस्तेमाल करने की इजाजत देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ऐसी किसी भी बात का सुझाव देने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया। यह सफाई नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के 22-23 नवंबर के भारत दौरे से पहले भारत और नेपाल के बीच एयर कनेक्टिविटी पर चर्चा के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के बीच आई है।
प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पहला भारत दौरा
नेपाल के PM बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। 23 नवंबर को शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। फिर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत और नेपाल के बीच संबंधों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
बालेन्द्र शाह नेपाल एयरलाइंस के विमान से नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ 34 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इसमें नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं।
किन मुद्दों पर होगी भारत-नेपाल की बातचीत?
दोनों देशों के बीच बातचीत में कुछ अहम मुद्दों पर खास ध्यान रहने की उम्मीद है, इनमें व्यापार और निवेश, परिवहन और कनेक्टिविटी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, शिक्षा और स्वास्थ्य, कृषि, खेल और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की योजना शामिल है। इस दौरान दोनों देश इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौतों (MoU) का भी आदान-प्रदान कर सकते हैं।
इस दौरे के दौरान नेपाल-भारत बिजनेस फोरम का आयोजन भी किया जा सकता है। इसका मकसद नेपाल में भारतीय कंपनियों और कारोबारियों का निवेश बढ़ाना है। साथ ही दोनों देशों के व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य है।