logo

ट्रेंडिंग:

नेपाल को मिले 4 मंत्री, पत्रकार को संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी

सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के बाद नेपाल को चार मंत्री भी मिल गए हैं। सोमवार को राष्ट्रपति ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अनिल कुमार सिन्हा के पास तीन मंत्रालय होंगे।

Nepal News.

नेपाल में चार मंत्रियों ने ली शपथ। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

काठमांडू के शीतल निवास में नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने सोमवार को चार मंत्रियों को शपथ दिलाई है। यह सभी मंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का हिस्सा होंगे।

 

शीतल निवास में महावीर पुन, अनिल कुमार सिन्हा, मदन परियार और जगदीश खरेल ने शपथ ली।अनिल कुमार सिन्हा के पास सबसे अधिक तीन मंत्रालय की जिम्मेदारी होंगी।

 

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता महावीर पुन को शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे राष्ट्रीय नवप्रवर्तन केंद्र के संस्थापक भी हैं।

 

 

पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय और भूमि सुधार, सहकारिता एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय सौंपा गया है। 

 

इमेज चैनल्स के संपादक जगदीश खरेल को सूचना एवं संचार मंत्री बनाया गया है। मदन प्रसाद परियार कृषि मंत्री होंगे। नेपाल की अंतरिम सरकार में रामेश्वर खनल, कुलमान घीसिंग और ओम प्रकाश आर्यल पहले से मंत्री हैं। चार नए मंत्रियों के साथ अब सुशीला कार्की के मंत्रिमंडल में उन्हें मिलाकर कुल आठ सदस्य हो चुके हैं।

 

 

  • वित्त मंत्री रामेश्वर खनल: रामेश्वर खनल को नेपाल की अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रशासन की गहरी समझ है। वे पूर्व वित्त सचिव भी रह चुके हैं। अब उनको वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। नेपाल की पिछली सरकार में आर्थिक सलाहकार आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

 

  • कुलमान घीसिंग: सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में कुलमान घीसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई, भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। घीसिंग नेपाल विद्युत प्राधिकरण कार्यकारी निदेशक भी रह चुके हैं। काठमांडू घाटी में बिजली सुधार के तौर पर उनकी पहचान है।

 

  • ओम प्रकाश आर्यल: गृह मंत्रालय, कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी ओम प्रकाश आर्यल को मिली है। कानूनी पेशे से जुड़े ओम प्रकाश आर्यल को नेपाल के संविधान की अच्छी समझ है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap