logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वीजा मिला, फिर कैंसिल हुआ; नार्वे की पत्रकार ने अमित शाह को घेरा

नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग का वीजा रद्द कर दिया गया। उन्होंने गृह मंत्रालय पर आरोप लगाया और हैदराबाद समिट में शामिल न हो पाने पर दुख जताया।

Helle Lyng

नार्वे की पत्रकार हेले लेंग। (Photo Credit: X/@HelleLyngSvends)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नार्वे की पत्रकार हेले लेंग स्वेंडसेन ने आरोप लगाया कि भारतीय गृह मंत्रालय ने वीजा मिलने के एक दिन बाद इसे रद्द कर दिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से वीजा रद्द करने की वजह भी पूछी। जानकारी के मुताबिक हेले लेंग को 14 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित समिट में 'मीडिया का भविष्य' विषय पर बोलना था। हेले उस वक्त भारत में चर्चा में आई थी जब उन्होंने नार्वे की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी से इसी साल 18 मई को पूछा था कि वे पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते हैं? 

 

यूथ कांग्रेस ने भी हेले लेंग का वीडियो साझा किया और लिखा, 'नॉर्वे में मोदी जी से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेले लेंग का तेलंगाना में भारत समिट से पहले वीजा रद्द! आखिर सवालों से इतनी बेचैनी क्यों मोदी जी?'

 

यह भी पढ़ें: एक मंच, एक सोफा और तीन सियासी चेहरे, बिहार की राजनीति में क्यों मची चर्चा?

'हैदराबाद जाने के लिए उत्साहित थी'

अपने एक्स अकाउंट पर हेले लेंग ने लिखा, 'भारत समिट के लिए मैं हैदराबाद जाने को लेकर बेहद उत्साहित थी। इसका विषय 'एक नई दुनिया का निर्माण' है। आज दुनिया को सच में इसी की बहुत जरूरत है।'

'ऊपर से आए आदेश से रद्द किए गए वीजा'

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे भारत का वीजा मिल गया था और हैदराबाद में 'भारत समिट' में शामिल होने के लिए मुझे आज सुबह ही निकलना था। मुझे मीडिया के भविष्य और प्रेस की आजादी पर एक पैनलिस्ट और वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था। मगर गृह मंत्रालय में 'ऊपर से आए आदेशों' की वजह से मेरा वीजा रद्द कर दिया गया है।'

 

 

 

 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में हेले लेंग ने बताया कि वह एयरपोर्ट के लिए निकलने वाली थीं। उससे 10 मिनट पहले ही वीजा रद्द होने जानकारी दी गई। ओस्लो में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि उन्हें भारत आने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। हालांकि इसकी वजह नहीं बताई।

 

यह भी पढ़ें: अब ईरान और अर्जेंटीना के बीच क्यों बिगड़े रिश्ते, दोनों देशों ने क्या कदम उठाए?

राजनीतिक मंजूरी भी मिल गई थी: हेले

हेले लेंग ने आगे बताया कि कार्यक्रम के आयोजकों ने राजनीतिक मंजूरी मिलने की बात कही थी। 5 नवंबर को आवश्यक दस्तावेजों को जमा कर दिया गया था। 10 नवंबर को वीजा मिल गया। मगर एयरपोर्ट जाने से 10 मिनट पहले भारतीय दूतावास ने फोन पर बताया कि भारत में जाने के बाद आपका वीजा मान्य नहीं होगा। बाद में दूतावास से मिले मेल में वीजा रद्द होने की पुष्टि की गई। 

Related Topic:#International News

और पढ़ें