logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिडनी हमले के आरोपी की हुई पहचान, एक शख्स ने बहादुरी से बचाई कई जान

सिडनी गोलीबारी में 12 लोगों की जान जा चुकी है। दो पुलिसकर्मी समेत 29 लोग घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस बीच एक आरोपी की पहचान हो गई है।

Sydney shooting

सिडनी गोलीबारी का आरोपी नवीद अकरम। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भीषण गोलीबारी में 11 लोगों की जान लेने वाले एक आरोपी की पहचान हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक आरोपी की पहचान नवीद अकरम के तौर पर हुई है। वह सिडनी के दक्षिण-पश्चिम इलाके का रहने वाला है। रविवार की शाम ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बोनीरिग स्थित अकरम के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने एक आरोपी को मार गिराया है। वहीं दूसरा आरोपी गंभीर हालत में पुलिस की हिरासत में है। पुलिस को आतंकियों के कार से विस्फोटक भी मिला है।

 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक पैदल जाने वाले पुल से गोलीबारी करने वाली की पहचान नवीद अकरम के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गोली मार दी है। गंभीर हालत में वह हिरासत में है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर 30 से अधिक गोलियों की आवाज आई है। दो पुलिस कर्मी और एक बच्चे समेत 29 घायलों को सिडनी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: अपने यहां अचानक संस्कृत क्यों पढ़ाने जा रहा पाकिस्तान, इसके पीछे मंशा क्या है?

पीएम मोदी बोले- हम ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़े


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी गोलीबारी की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'भारत की जनता की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम इस दुख की घड़ी में ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।'

शख्स की बहादुरी की चर्चा

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने सिडनी हमले को आतंकी घटना घोषित किया है। सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो वायरल है। मगर इनमें से एक वीडियो की सबसे अधिक चर्चा है। इसमें एक व्यक्ति कार के पास छिपा है। धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। साहस और धैर्य का परिचय देते हुए वह पर्यटकों पर फायरिंग करने वाले एक शख्स को काबू कर लेता है। उसके हाथ से बंदूक छुड़ाने के बाद उस पर फायरिंग भी करता है। अब सोशल मीडिया पर इस शख्स की बहादुरी की चर्चा है।

 

यह भी पढ़ें: सिडनी हमले के आरोपी की हुई पहचान, एक शख्स ने बहादुरी से बचाई कई जान 

कब हुई घटना?

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक दो बंदूकधारियों ने रविवार शाम करीब 6.30 बजे बोंडी बीच पर ऑटोमेटिक बंदूकों से गोलीबारी की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एक वीडियो में लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। जमीन पर जगह-जगह लोगों के शव पड़े हैं। एक वीडियो में आरोपी पैदल चलने वाले पुल से पर्यटकों पर फायरिंग कर रहा है।

Related Topic:#Australia

और पढ़ें