logo

ट्रेंडिंग:

'पाकिस्तान परमाणु टेस्टिंग कर रहा, अमेरिका भी करेगा', ट्रंप का बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के परमाणु परीक्षण करने के पीछे एक वजह बताई। उनका कहना है कि रूस, चीन और पाकिस्तान परमाणु परीक्षण करने में जुटे हैं। ऐसे में अमेरिका का टेस्टिंग करना उचित है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: X/@POTUS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में परमाणु परीक्षण करने की घोषणा की थी। उन्होंने अब दावा किया कि पाकिस्तान, रूस, चीन और उत्तर कोरिया सभी परमाणु परीक्षण करने में जुटे हैं। मगर अमेरिका ऐसा नहीं कर रहा है। अब हम भी परीक्षण करेंगे, क्योंकि दूसरे भी टेस्टिंग करने में जुटे हैं। बता दें कि अमेरिका ने आखिरी बार साल 1992 में अपना परमाणु परीक्षण किया था।

 

जब ट्रंप ने परमाणु परीक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं कह रहा हूं कि हम अन्य देशों की तरह परमाणु हथियारों का परीक्षण करने जा रहे हैं, हां। रूस और चीन परीक्षण कर रहे हैं, मगर वह इसके बारे में बात नहीं करते। हम एक खुला समाज हैं। हम अलग हैं। हम इसके बारे में बात करते हैं, क्योंकि वरना आप लोग रिपोर्ट करेंगे। उनके पास ऐसे पत्रकार नहीं हैं, जो इसके बारे में लिख सके।'

 

यह भी पढ़ें: देर रात अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, पाकिस्तान, ईरान तक महसूस हुए झटके

 

ट्रंप ने अपने परीक्षण की घोषणा को उचित ठहराया। उन्होंने तर्क दिया कि हम परीक्षण करेंगे, क्योंकि वे परीक्षण कर रहे हैं और दूसरे भी परीक्षण करते हैं। निश्चित रूप से उत्तर कोरिया और पाकिस्तान भी टेस्टिंग कर रहा है।' ट्रंप ने दावा किया हम इकलौते देश हैं जो परमाणु परीक्षण नहीं कर रहे हैं। हम ऐसा देश नहीं बनना चाहता हूं जो परीक्षण नहीं करना करता है।

 

आपको बता दें कि रूस ने 1990 और चीन ने 1996 के बाद कोई परमाणु परीक्षण नहीं किया है। जब उनसे इससे जुड़ा सवाल पूछा गया तो ट्रंप ने कहा कि वे आपको इसके बारे में नहीं बताते हैं। हालांकि चीन और रूस ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया है। सिर्फ उत्तर कोरिया ने 1990 के बाद परमाणु परीक्षण किया है। हालांकि उसने भी साल 2018 में इस पर रोक लगा दी है।

 

यह भी पढ़ें: क्या सीरिया के जैसे ढह जाएगा माली? अफ्रीकी देश में फैले विद्रोह की पूरी कहानी

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने  कहा कि एक जिम्मेदार परमाणु हथियार संपन्न देश के तौर पर चीन हमेशा आत्मरक्षा परमाणु रणनीति को बरकरार रख रहा है। वह परमाणु परीक्षण को निलंबित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। रूस के प्रवक्ता ने दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पोसाइडन और बुरेवेस्टनिक की टेस्टिंग के संबंध में हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप तक सही जानकारी पहुंचाई गई होगी। इसे किसी भी तरह से परमाणु परीक्षण नहीं माना जा सकता।

किसके पास कितने परमाणु हथियार?

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक 5,459 परमाणु हथियार रूस के पास हैं। वहीं अमेरिका के पास लगभग 5,177 परमाणु हथियार हैं। चीन के पास लगभग 600 परमाणु हथियार हैं। 180 परमाणु हथियारों के साथ भारत छठी महाशक्ति है। भारत से ऊपर फ्रांस के पास 290 और यूनाइटेड किंगडम के पास 225 परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की संख्या 170 है। 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap