logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जल संकट बढ़ा तो हम हमला करेंगे', पाकिस्तान ने भारत को दी युद्ध की धमकी

पाकिस्तान का मानना है कि पानी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक मुद्दा है, अगर उसे खतरा महसूस होता है तो वह युद्ध छेड़ देगा। पढ़ें रिपोर्ट।

Khawaja Asif

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ। Photo Credit: KhawajaMuhammadAsif/FB

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान की पानी की सुरक्षा को खतरे में डालता है तो पाकिस्तान युद्ध पर उतर आएगा। शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह धमकी दी है। भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 के सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारत का कहना है कि पाकिस्तान तब तक इस संधि को बहाल नहीं करेगा, जब तक वह सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह रोकने के ठोस कदम नहीं उठाएगा। ख्वाजा आसिफ ने भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में मीडिया को आजादी नहीं', जेडी वैंस ने क्यों खोली पड़ोसी की पोल?

ख्वाजा आसिफ ने क्या आरोप लगाए हैं?

ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि भारत चेनाब नदी का पानी रोक रहा है और पानी से जुड़े आंकड़े नहीं दे रहा। उन्होंने यह भी माना कि पिछले एक साल में हालात के बारे में उनके पास नई जानकारी नहीं है। 

ख्वाजा आसिफ, रक्षा मंत्री, पाकिस्तान:-
जिस पल हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, हम भारत के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ देंगे। पानी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का ही एक हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: 'बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश', PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

पानी के लिए तरस रहा है पाकिस्तान?

पाकिस्तान खुद गंभीर पानी के संकट का सामना कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह संकट देश की खराब पानी प्रबंधन और आंतरिक गड़बड़ियों के कारण है। सिंध और बलूचिस्तान में पानी की भारी कमी है। कई नहरों में पानी बहुत कम पहुंच रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।

अपनी नाकामी भारत पर थोप रहा पाकिस्तान?

पाकिस्तान में घरेलू अस्थिरता भी बढ़ रही है। ऐसे में पानी के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान भारत पर आरोप लगा रहा है, जबकि असली समस्या उसकी अपनी व्यवस्था की नाकामी है। भारत ने साफ कर दिया है कि सिंधु जल संधि फिलहाल निलंबित ही रहेगी। दोनों देशों के बीच रिश्ते अभी सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। 

 

Related Topic:#Pakistan

और पढ़ें