logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या है हाका डांस? जिससे न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ स्वागत, इतिहास जान लीजिए

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस पहुंचने पर वहां की पारंपरिक माओरी जनजाति के 'हाका' नृत्य के साथ PM मोदी का भव्य स्वागत किया गया। यह माओरी जनजाति का एक पारंपरिक और बेहद शक्तिशाली नृत्य है।

PM Modi New Zealand Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: X/@narendramodi)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक 2026 तक तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) के दौरे पर थे। आज PM मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे थे। गवर्नमेंट हाउस पहुंचने पर वहां की पारंपरिक माओरी जनजाति के 'हाका' नृत्य के साथ PM मोदी का भव्य स्वागत किया गया। PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 

 

हाका नृत्य के बारे में बात करें तो यह न्यूज़ीलैंड की मूल निवासी माओरी जनजाति का एक पारंपरिक और बेहद जोशीला नृत्य है। यह कोई सामान्य नृत्य नहीं है, बल्कि इसमें पैर थपथपाना, सीने पर हाथ मारना, तेजी से सांस छोड़ना और जोरदार हुंकार भरना शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: कतर से ईरान तक बात, शहबाज शरीफ शांति के लिए डोनाल्ड ट्रंप को मना पाएंगे?

 

आपको याद होगा कि पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें न्यूजीलैंड की संसद में युवा महिला सांसद हाना-रावहिती करैरिकी माईपी-क्लार्क सरकार के एक बिल के विरोध में पारंपरिक 'हाका' नृत्य किया था। सोशल मीडिया पर उनकी यह क्लिप आज भी खूब वायरल होती है।

क्या है हाका नृत्य? 

हाका न्यूजीलैंड के स्वदेशी माओरी (Maori) समुदाय का पारंपरिक नृत्य है, जिसे 'वॉर डांस' भी कहा जाता है। दरअसल, यह नृत्य  ऐतिहासिक रूप से योद्धाओं द्वारा युद्ध के मैदान में जाने से पहले अपने दुश्मनों को डराने और अपनी ताकत के प्रदर्शन के तौर पर किया जाता था। लेकिन इसका महत्व इससे कहीं ज्यादा है। मौजूदा समय में हाका नृत्य खास मेहमानों के स्वागत, शादी, अंतिम संस्कार, जीत के जश्न, राष्ट्रीय समारोह और अहम अवसरों पर किया जाने लगा। 

 

यह भी पढ़ें: तुर्की से सऊदी तक, इजरायल एफ-35 बेचने का विरोध क्यों करता है?

हाका नृत्य में होता क्या है?

हाका नृत्य के दौरान एक साथ ऊंची आवाज में पारंपरिक शब्द बोले जाते हैं। कलाकार जोरदार कदमताल करते हुए छाती और जांघों पर हाथ मारते हैं। आंखें बड़ी करते हैं और जीभ बाहर निकालते हैं। यह नृत्य ताकत, साहस, एकजुटता और सम्मान का संदेश देता है। इसका उद्देश्य केवल सामने वाले को चुनौती देना ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और सामूहिक भावना को भी दर्शाना होता है। न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय रग्बी टीम (ऑल ब्लैक्स) अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले हाका नृत्य करती है। यहां से इसे दुनियाभर में खूब प्रसिद्धि मिली।  

माओरी जनजाति के बारे में जानें 

बताया जाता है कि माओरी जनजाति न्यूजीलैंड के मूल निवासी हैं, जो 13वीं या 14वीं शताब्दी के आसपास प्रशांत महासागर के द्वीपों से नावों के जरिये न्यूजीलैंड पहुंचे थे। माओरी जनजाति अपनी समृद्ध संस्कृति, अपनी भाषा (ते रेओ माओरी), और युद्ध के पारंपरिक नृत्य 'हाका' के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। हाका नृत्य के अलावा माओरी संस्कृति में टैटू का भी बहुत महत्व है। वे अपने चेहरे और शरीर पर खास टैटू भी बनवाते हैं। यह उनके परिवार और सामाजिक स्थिति को दर्शाता है।  

चार चरणों में पूरा होता है 'पोविरी'

माओरी संस्कृति के सबसे खास और पवित्र अनुष्ठान 'पोविरी' से आज PM मोदी का स्वागत किया गया। माओरी स्वागत समारोह 'पोविरी' चार चरणों में पूरा होता है। पहला- करंगा, जिसमें माओरी महिलाएं विशेष स्वर में मेहमानों का स्वागत करती हैं। दूसरा चरण- वाइकेरो, जिसमें एक योद्धा मेहमान के सामने प्रतीकात्मक वस्तु रखता है। उसे उठाना शांति और सद्भाव का संकेत माना जाता है। तीसरा- हाका, जिसमें पुरुष और महिलाएं ऊर्जा से भरपूर पारंपरिक हाका नृत्य प्रस्तुत करते हैं। आखिरी चरण- हौंगी का होता है। इसमें मेजबान और मेहमान नाक व माथा मिलाते हैं। माओरी संस्कृति में इसे आपसी सम्मान और आत्मिक जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। 


और पढ़ें