साइप्रस में CEOs के साथ PM मोदी की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
पीएम नरेंद्र मोदी साइप्रस के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को कई कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस भी की।

राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी। (Photo Credit: X@narendramodi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत और साइप्रस के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस मौके पर इनोवेशन, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, डेटा, डिजिटल पेमेंट्स, शिपबिल्डिंग और पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाओं पर जोर दिया।
पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रविवार को साइप्रस पहुंचे थे। 23 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह साइप्रस का पहला दौरा है। इससे पहले 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी साइप्रस गए थे। साल 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साइप्रस का दौरा किया था।
यह भी पढ़ें-- साइप्रस के दौरे से तुर्किए को कैसे मैसेज देंगे PM मोदी? समझिए
राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ?
रविवार को साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी ने लिमासोल में बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात की। इस कॉन्फ्रेंस को लेकर पीएम मोदी X पर लिखा, 'राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और मैंने भारत और साइप्रस के बीच कारोबारी संबंधों को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए सीईओ के साथ बातचीत की। इनोवेशन, एनर्जी, टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।'
Boosting business linkages!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025
President Nikos Christodoulides and I interacted with leading CEOs in order to add vigour to commercial linkages between India and Cyprus. Sectors like innovation, energy, technology and more offer immense potential. I also talked about India’s… pic.twitter.com/hVcbloCMyP
इस कॉन्फ्रेंस में बैंकिंग, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल, मैनुफैक्चरिंग, डिफेंस, लॉजिस्टिक, मैरिटाइम, शिपिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी सर्विसेस और टूरिज्म जैसे सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के सीईओ शामिल हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और कारोबारी रिश्ते मजबूत होंगे।
🇮🇳-🇨🇾|Further cementing investment, technology & business linkages.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 15, 2025
PM @narendramodi accompanied by President @Christodulides addressed a business roundtable, which saw participation by leading business leaders of Cyprus and Indian companies.
The leaders called for… pic.twitter.com/CNPqIzxurS
यह भी पढ़ें-- साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया; PM मोदी की यात्राओं का एजेंडा क्या है?
साइप्रस ने क्या कहा?
साइप्रस के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से X पर पोस्ट किया गया, 'भारतीय प्रधानमंत्री और साइप्रस और भारतीय बिजनेस समुदाय से राउंडटेबल चर्चा हुई। आज हम साइप्रस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। साथ मिलकर हम रणनीतिक साझेदारी के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, जो विश्वास और हमारे साझा मूल्यों पर आधारित है। साइप्रस और भारत मिलकर सहयोग और समृद्धि का एक मजबूत संदेश देते हैं।'
🇨🇾🇮🇳 Σήμερα, χτίζουμε περισσότερες γέφυρες· εμβαθύνουμε και επεκτείνουμε την οικονομική συνεργασία μεταξύ Κύπρου και Ινδίας.
— Προεδρία της ΚΔ (@CYpresidency) June 15, 2025
Μαζί, εισερχόμαστε σε μια νέα εποχή στρατηγικής εταιρικής σχέσης, θεμελιωμένης στην εμπιστοσύνη και στις κοινές μας αξίες, με κινητήριο δύναμη την… pic.twitter.com/5CxE3Y0fyO
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने बताया कि राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत अगले कुछ सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत के सिविल एविएशन, पोर्ट्स, शिपबिल्डिंग, डिजिटल पेमेंट और ग्रीन डेवलपमेंट सेक्टर में लगातार बढ़ोतरी ने साइप्रस की कंपनियों के लिए भारत के साथ साझेदारी करने के लिए अनगिनत अवसर खोल दिए हैं।'
PM @narendramodi's remarks during the India-Cyprus business roundtable meeting. https://t.co/VlR7erktgL
— PMO India (@PMOIndia) June 15, 2025
यह भी पढ़ें-- आजाद ख्यालों से लेकर कट्टर सोच तक... ईरान की कहानी क्या है?
इन दो बातों पर बनी सहमति
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज GIFT CITY, गुजरात और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच एक MoU पर दस्तखत किए जाने का स्वागत भी किया।
पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान NIPL (NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) और यूरोबैंक साइप्रस ने दोनों देशों के बीच क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए UPI शुरू करने पर भी सहमति जताई।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap