logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पोलैंड में गोलीबारी के आरोपी के घर में मिले 3 लोगों के शव, क्या परिवार को मारा?

पोलैंड के शहर क्राको में एक शख्स ने गोलीबारी की थी, जिसके बाद हमलावर के घर में 3 लाशें मिलीं। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने अपने परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

accused home and police

आरोपी के घर के बाहर पुलिस, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पोलैंड के क्राको शहर के ऐतिहासिक बाजार में 25 साल के युवक ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में 6 लोग मारे गए। जब पुलिस आरोपी के घर गई तो वहां से 3 लोगों के शव मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को भी जान से मार दिया। आरोपी के घर में 2 महिलाओं और 1 पुरुष का शव मिला। इस मामले को लेकर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने इसे दर्दनाक हमला बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

 

हमलावर शनिवार को गाड़ी में बैठकर मेन मार्केट स्क्वायर गया था, जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। मौका पाते ही उसने राइफल से कई बार गोली चलाई। इस फायरिंग में 4 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस फिलहाल आगे की जांच-पड़ताल में जुटी है। इस घटना को लेकर पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नाव्रोत्स्की ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने 9 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाने का ऐलान किया है।

 

यह भी पढ़ें: अनिल मेनन ने अमेरिका के चुनाव में स्पेस से कैसे डाल दिया वोट? समझिए पूरी बात

पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

 

मार्केट में गोली चलाने के बाद आरोपी युवक वहां से जाने लगा था। उसी दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की कार का पीछा किया। पुलिस टीम ने लगभग 1 किलोमीटर तक आरोपी का पीछा किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो लगभग 3 मिनट के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था।

 

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में घोड़ागाड़ी पर लगेगा बैन, भारतीय युवक की मौत के बाद लिया गया फैसला

हमला करने से पहले परिवार को मारा

जब पुलिस अधिकारी आरोपी के फ्लैट में तलाशी लेने गए तो वहां आरोपी के परिवार के 3 सदस्यों के शव मिले। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने बाजार में गोली चलाने से पहले अपने घर के सदस्यों को गोली मारी थी। हालांकि, अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया था।

Related Topic:#International News

और पढ़ें