logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब का वांटेड अमृत दलम यूरोप में अरेस्ट, व्यापारियों को विदेश से देता था धमकी

भारतीय केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय की मदद से राज्य के व्यापारियों से वसूली करने वाले अमृत दलम को मोल्दोवा बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है।

Amrit Dalam

अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब के बिजनेसमैंन से जबरन पैसों की वसूली के लिए धमकाने वाले गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ 'अमृत दलम' को मोल्दोवा बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल सिंह, जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का वांछित गैंगस्टर है। पंजाब पुलिस के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय, सीबीआई और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर मोल्दोवा बॉर्डर पर दलम को हिरासत में लिया गया है।

 

पंजाब पुलिस ने हाल ही में IG-काउंटरइंटेलिजेंस आशीष चौधरी के नेतृत्व में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) बनाया है, ताकि विदेश में अपराधियों को ट्रैक किया जा सके। साथ ही उन्हें पंजाब में कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित किया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं जसकरण सिंह? अमेरिका ने हिस्ट्रीशीटर बताकर गिरफ्तार किया

नकली पासपोर्ट पर देश छोड़कर भागा था 

पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बटाला के दलम नांगल गांव का रहने वाला अमृतपाल नकली पासपोर्ट पर देश छोड़कर भाग गया था। मगर, वह खासकर अमृतसर इलाके के बिजनेसमैन को धमकाने के लिए फोन करता रहता है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: नेपाली राष्ट्रवाद का उदय, भारत के लिए सकंट क्यों है?

पंजाब के डीजीपी का बयान

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि अमृतपाल लंबे समय से विदेश में रहकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उन्होंने कहा कि अमृतपाल पंजाब में हत्या, हत्या की कोशिश और ड्रग स्मगलिंग जैसे कई गंभीर मामलों में वॉन्टेड है। 

 

गौरव यादव ने कहा, 'पंजाब पुलिस एजेंसियों के लगातार फॉलो-अप और लगातार अंतरराष्ट्रीय समन्वय के बाद अमृतपाल सिंह को हिरासत में लिया है।' उन्होंने यह भी कहा कि भारत में उसके प्रत्यर्पण/निर्वासन को सुरक्षित करने के लिए कानूनी और राजनयिक प्रक्रियाएं चल रही हैं ताकि उसे भारत में कानून के दायरे में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि OFTEC विदेश में छिपे कई अपराधियों का पीछा कर रहा है।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें