logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं जसकरण सिंह? अमेरिका ने हिस्ट्रीशीटर बताकर गिरफ्तार किया

जसकरण सिंह भारतीय नागरिक हैं। द इन्फोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस ऑफिस ने उन्हें सैन डिएगो में गिरफ्तार किया है।

Jaskaran Singh

जसकरण सिंह। Photo Credit: EROSanDiego/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को अपराधी बताकर अमेरिकन इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम जसकरण सिंह है। उन्हें सैन डिएगो में यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ा है। उनका आरोप है कि जसकरण सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। 

जसकरण सिंह पर हिट एंड रन का भी आरोप है। उन्होंने अपनी गाड़ी से किसी को कुचल दिया था, जिसके बाद वह मौके से भाग गए थे। सैन डिएगो में एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस (ERO) ऑफिस ने X इसका एलान किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में अमेरिका जैसा हाल?10 लाख भारतीय अवैध प्रवासी, नए संकट की वजह समझिए

 

ERO, सैन डिएगो, अमेरिका:
ICE सैन डिएगो ने भारत के एक अवैध अप्रवासी और अपराधी जसकरण सिंह को फाइनल रिमूवल ऑर्डर के साथ गिरफ्तार किया। उसके आपराधिक इतिहास में एक हिट एंड रन का केस भी शामिल है। वह रिमूवल प्रोसीडिंग्स पेंडिंग रहने तक ICE की हिरासत में रहेगा।

कैसे पकड़े गए जसकरण सिंह?

सैन डिएगो में इससे पहले जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उन पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को धमकाया है, उन पर जानलेवा हथियार से हमला करने और नशे में गाड़ी चलाने जैसे संगीन आरोप हैं। इसी सिलसिले में जसकरण सिंह भी गिरफ्तार हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में रह रहे 5 लाख प्रवासी डरे क्यों हैं? पूरी कहानी

अब आगे क्या?

अधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह हिरासत में रहेगा। यह देखा जाएगा कि उसे भारत डिपोर्ट किया जा सकता है या नहीं। कोर्ट के फैसले के बाद ही अधिकारी अगला निर्णय लेंगे। 

Related Topic:#International News

और पढ़ें