logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न्यू ऑर्लिन्स में ट्रक कांड, न्यूयॉर्क में गोलीबारी, USA को हुआ क्या?

अमेरिका के लिए नए साल का आगाज ठीक नहीं रहा है। कुछ घंटों में अंदर ही 2 बड़े हमले हुए हैं। एक सिरफिरे ने ट्रक से लोगों को रौंदा, दूसरे ने गोलिबारी की।

New York

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भीषण गोलीबारी हुई है। (तस्वीर- न्यूयॉर्क टाइम्स)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर गोलियों से दहल उठा है। क्वींस के एक नाइट क्लब के बाहर हमलावरों ने 1 जनवरी की देर रात इतनी गोलीबारी की 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। गोलीबारी अमाजुरा नाइट क्लब के बाहर हुई है। 

अमेरिका के स्थानीय समय के मुताबिक बुधवार को रात करीब 11.20 बजे यह हमला हुआ है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में अमेरिकी पुलिस पहुंची है। पुलिस ने हमले वाली जगह को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीमें मौके पर छानबीन करने के लिए पहुंची हैं।

कुछ घायलों को एक यहूदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को कोहेन चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिस अमेजुरा नाइट क्लब पर हमला हुआ है, वहां हर दिन 4000 से ज्यादा लोग आते हैं। 

हमला कहां हुआ है?

अमेजुरा नाइट क्लब  डीजे और अलग-अलग लाइव कंसर्ट चलते रहते हैं। हमला जब हुआ है, तब भी प्रोग्राम चल रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने दिल दहलाने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। गोलीबारी में घायल लोगों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

ऑर्लिन्स में भी ट्रक का तांडव, 15 की मौत

अमेरिका के ही न्यू ऑर्लिन्स शहर में एक सनकी शख्स ने भीड़ पर ट्रक चढ़ा दी। हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तभी तेज रफ्तार में एक पिकअप ड्राइवर ने लोगों ने पर ट्रक चढ़ा दी। उसी कार में ISIS का झंडा मिला है, वह अमेरिकी सेना में IT एक्सपर्ट के तौर पर सेवाएं दे चुका है।

अमेरिकी पुलिस ने उसकी पहचान भी कर ली है। FBI ने बताया है कि उसका नाम शम्सुद्दीन जब्बार है, वह सेना में रह चुका है। स्थानीय पुलिस ने उसे आतंकी कहा है। जब्बार ह्यूस्टन में रियल एस्टेट एजेंट का काम करता था। 24 घंटे के भीतर हुए दो हमलों से अचानक अमेरिका दहल गया है।

Related Topic:

और पढ़ें