बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मालमा सामने आया है। मृतकों में रिटायर्ड स्कूल टीचर, उनकी पत्नी, 23 साल की बेटी और 12 साल का बेटा शामिल हैं। चारों के शव शनिवार रात करीब 11:30 बजे द्रसपाड़ा इलाके में स्थित उनके घर से बरामद किए गए। घर बाहर से बंद था, जिसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी 50 वर्षीय पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, 23 वर्षीय बेटी अगामी चक्रवर्ती प्रार्थी और 12 वार्षीय बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है। गणपति रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे और पिछले साल 31 दिसंबर को रिटायर हुए थे। उनकी बेटी ने इसी साल अंग्रेजी में मास्टर डिग्री पूरू की थी, जबकि बेटा रंगपुर जिला स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सुरक्षित नहीं? गुरुद्वारे में युवक ने पुजारी और सेवादार को चाकू से मारा
गुरुवार से बंद थे परिवार के मोबाइल
परिजन के मुताबिक, परिवार से गुरुवार दोपहर के बाद संपर्क नहीं हो पा रहा था। प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन से गुरुवार दोपहर आखिरी बार बात की थी। इसके बाद परिवार के चारों मोबाइल फोन बंद हो गए। शनिवार रात जब परिजन घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था और अंदर की सभी लाइटें बंद थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और घर के अंदर चारों के शव बरामद किए।
जांच के दौरान शव अलग-अलग जगहों पर मिले। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के मुताबिक, प्रीतिलता और उनकी बेटी अगामी के शव सीढ़ियों के पास मिले। गणपति चक्रवर्ती का शव छत पर था, जबकि उनके 12 वर्षीय बेटे प्रयम का शव बिस्तर के नीचे मिला। गणपति की भतीजी सोमा चक्रवर्ती ने बताया कि उनके चाचा का किसी से विवाद या दुश्मनी नहीं थी। रिटायरमेंट के बाद वह होम्योपैथिक प्रैक्टिस कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: न्योते पर न्योता, भव्य स्वागत का भरोसा; किस बात पर अड़े तारिक रहमान?
पुलिस कर रही जांच
रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली थाने के अधिकारी नजमुल कादेर ने कहा कि पुलिस ने चार शव बरामद किए हैं लेकिन अभी घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस, CID और डिटेक्टिव ब्रांच की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि चारों की मौत कब और कैसे हुई। फिलहाल मौत की वजह, घटना का समय और इसके पीछे का मकसद साफ नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।