logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'29 अप्रैल तक छोडे़ं मुल्क,' उमरा पर गए लोगों को सऊदी अरब की चेतावनी

सऊदी अरब ने कहा कहा है कि सभी उमरा पर आए लोगों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा। पढ़ें रिपोर्ट।

Saudi Arabia

सऊदी अरब। (Photo Credit: SA/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने उमरा पर गए लोगों को निर्दश दिया है कि वे 29 अप्रैल तक मुल्क छोड़कर चले जाएं। सऊदी अरब छोड़ने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल तय की गई है। उमरा के लिए सऊदी अरब पहुंचने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल है।

हज मंत्रालय का कहना है कि जो तीर्थयात्री इस समय सीमा का पालन नहीं करेंगे, उन्हें वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में और तय वीजा से ज्यादा रुकने के लिए 1 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना देना होगा, सजा भुगतनी होगी।

ट्रैवेल एजेंसियों को भी सख्त वॉर्निंग
सऊदी के अधिकारियों ने ट्रैवेल एजेंसियों को भी निर्देश दिया है कि इस नियम का सख्ती से पालन करें, नहीं तो उन्हें भी जुर्माना देना होगा। बीते साल हज और उमरा के दौरान कम से कम 1200 लोगों की मौत हो गई थी। सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हुए थे। 

सऊदी ने कड़े कदम क्यों उठाए हैं?
सऊदी अरब का कहना है कि 2024 जैसे हालात न पैदा होने पाएं, इस वजह से ऐसे सख्त नियम जरूरी हैं। लोग बिना वैध हज परमिट के हज यात्रा पर आते हैं, जिससे गैरजरूरी भीड़ वहां जमा होती है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से ज्यादा लोग इस तरह की हज यात्रा पर बीते साल ज्यादा आए थे।



यह भी पढ़ें: हज पर जाने वाले सावधान! सऊदी अरब ने वीजा के नियम ही बदल डाले


कब से शुरू है हज?

हज की आधिकारिक शुरुआत धुल कायदा से होगी। इसे ज़ुल-क़दाह भी कहते हैं। 29 अप्रैल तक उमरा की यात्रा पूरी होगी, 1 अप्रैल से जुल कदाह की यात्रा शुरू होगी। 

हज यात्रा 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। (Photo Credit: MoHU_En)

सऊदी अरब ने किन देशों के वीजा पर लगाई है अस्थाई रोक?
सऊदी अरब ने 13 अप्रैल से 14 देशों को वीजा देने पर अस्थाई रोक लगाई है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, मिस्र, यमन, ट्यूनीशिया, मोरक्को, जॉर्डन, नाइजीरिया, अल्जीरिया, इंडोनेशिया, इराक, सूडान, बांग्लादेश और लीबिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों का वीजा रोका, अब हज और उमरा कैसे होगा?

किस तरह के वीजा पर रोक लगी है?
बिजनेस, ई टूरिज्सम और फैमिली वीजा पर रोक लगाई गई है।
 
उमरा और हज में अंतर क्या है?
उमरा और हज इस्लाम इस्लाम धर्म में की पवित्र यात्राएं हैं। उमरा साल में कभी भी कर सकते हैं। हज इस्लामी कैलेंडर के बारहवें महीने, जुल हिज्जा के दौरान करते हैं। यह यात्रा मक्का से शुरू होती है। 


और पढ़ें