logo

मूड

ट्रेंडिंग:

57 की मौत, 48 हजार लौटे; स्पेन में अचानक क्यों घुसे 60 हजार घुसपैठिये?

स्पेन में घुसी घुसपैठियों की भीड़ धीरे-धीरे काबू में आने लगी है। करीब 48 हजार लोग मोरक्को लौट चुके हैं। स्पेन ने सेउटा में सेना को तैनात किया है, ताकि कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

Spain Migrant Crisis

स्पेन में मानव संकट। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मोरक्को से अचानक स्पेन के सेउटा एन्क्लेव में आई घुसपैठियों की बाढ़ ने मानवीय संकट के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की चुनौती खड़ी कर दी है। अभी तक स्पेन में घुसने की कोशिश में 57 लोगों को जान जा चुकी है। अधिकांश प्रवासी समुद्र तैरकर स्पेन की सीमा में घुसे। सरकार ने सेउटा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। लगातार प्रवासियों को वापस मोरक्को भेजा जा रहा है।

 

स्पेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक 30 जून सुबह से लगभग 60,000 प्रवासी सेउटा में घुसे। हालांकि इनमें से 48,300 से ज्यादा प्रवासी मोरक्को वापस लौट चुके हैं। इन लोगों को लगता था कि स्पेन में आने के बाद यूरोप का बेहतर जीवन और रोजगार के अवसर मिलेंगे। कई प्रवासियों ने बताया कि वहां आने के बाद उनके हाथ निराशा लगी। यहां कोई काम नहीं है। वे अपने वतन लौट जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: 'ढह गया पाकिस्तान का सिस्टम, कॉकरोच सब उलट सकते हैं', मोहसिन नकवी

सेउटा में खौफ का माहौल, लोग घरों में कैद

सोशल मीडिया पर सेउटा के दर्जनों वीडियो वायरल है। इसमें प्रवासियों की भारी भीड़ दिख रही है। कुछ वीडियो में लंबी-लंबी कतारें हैं। बच्चें, महिलाएं और भीड़ में अधिकांश चेहरे युवा हैं। सड़क, पार्क और खाली मैदान घुसपैठियों से भरे पड़े हैं। सेउटा के कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि घुसपैठियों ने उनके घरों में भी घुसने की कोशिश की। स्थानीय आबादी में डर का माहौल है। लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर रखा है। 

 

 

 

अफ्रीका में पड़ता है स्पेन का सेउटा

अफ्रीका महाद्वीप में स्पेन के सेउटा और मेलिला नाम के दो एन्क्लेव है। यह इलाका यूरोप का हिस्सा है। मगर उत्तरी अफ्रीका में पड़ता है। सेउटा का क्षेत्रफल 19.9 वर्ग किलोमीटर है। स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर सेउटा और मेलिला को स्पेन की मुख्य भूमि से अलग करता है। सेउटा में आए मानवीय संकट का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां की आबादी 83000 है। महज 24 घंटे में 60 हजार से अधिक भीड़ यहां घुस आई।

मोरक्को और स्पेन में विवाद क्या?

साल 1580 से सेउटा पर स्पेन का कब्जा है। सेउटा की आबादी में ईसाई और मुस्लिम दोनों है। मोरक्को और स्पेन के बीच विवाद भी है। मोरक्को का मानना है कि स्पेन ने यहां कब्जा कर रखा है। 2002 में सेउटा के पास ही एक द्वीप पर मोरक्को और स्पेन की सेना आमने-सामने भी आ चुकी हैं। 

 

यह भी पढ़ें: मिस्र तक पहुंची जंग, क्या दूसरा होर्मुज बनेगा लाल सागर, दुनिया टेंशन में क्यों?

 

2021 में दोनों देशों के बीच दोबारा तनातनी देखने को मिली। मोरक्को की सरकार ने अपनी सीमा पर ढील बरतनी शुरू कर दी। नतीजा यह हुआ कि दो दिन में 8000 से अधिक की भीड़ सेउटा में जा घुसी। इस बार भी कई विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि मोरक्को ने जानबूझकर सीमा पर ढील दी। हालांकि अबकी बार सेउटा तक पहुंचने वाले अधिकांश घुसपैठी समुद्र तैरकर ताराजल सीमा बाड़ के रास्ते घुसे हैं। इसकी भी एक वजह है, जो आगे पता चलेगी।

स्पेन में क्यों घुसी इतनी बड़ी भीड़?

अब लोग यह समझना चाहते हैं कि स्पेन में अचानक इतनी बड़ी भीड़ कैसे पहुंची? इसके पीछे की वजह क्या है? सबसे बड़ी वजह यह है कि लोगों ने बेहतर जीवन और रोजगार के कारण पलायन को चुना। जान जोखिम में डालकर घंटों समुद्र में तैरकर पहुंचे। उन्हें लगा कि यूरोप की आलीशान जिदंगी उन्हें भी मिलेगी। 

 

स्पेन की सरकार का तर्क अलग है। उसका कहना है कि मानव तस्करों ने 29 जून को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या की। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सेउटा और मेलिला तक बिना कानूनी प्रक्रिया के समुद्री रास्ते से पहुंचने वाले प्रवासियों को तुरंत वापस न भेजे। मानव तस्करों ने गलत व्याख्या करके मोरक्को के सोशल मीडिया पर खबर वायरल कर दी। नतीजा यह हुआ कि भारी भीड़ अफवाह के चलते स्पेन के सेउटा तक पहुंच गई। उसे लगा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब स्पेन की सरकार उन्हें वापस भेज नहीं पाएगी। यही कारण है कि अधिकांश प्रवासियों ने समुद्र से घुसपैठ का रास्ता चुना।  

 

 

Related Topic:#Spain News

और पढ़ें